आज लखनऊ पहुंची ट्रेन
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से झांसी के बीच चलने वाली झांसी पैसेंजर को गोविंदपुरी से झांसी के बीच चलाया जा रहा था। करीब 1 महीने से यह ट्रेन लखनऊ नहीं आ रही थी। जिससे दैनिक यंत्र को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में डेली पैसेंजर यात्रा करते हैं। लखनऊ प्लेटफॉर्म में हो रहे कार्य के कार्य को देखते हुए झांसी पैसेंजर को रद्द कर दिया गया था।
दैनिक यात्रियों को मिली राहत
लखनऊ से चलने वाली ट्रेन उन्नाव, कानपुर, पुखरायां, कालपी, उरई होते हुए झांसी रात में 12.25 पर पहुंचती है। यह ट्रेन झांसी से 51813 बनकर चलती है। इसका झांसी से खुलने का समय 3.53 है। जो लखनऊ 11:40 पर पहुंचती है। दैनिक यात्रियों में यह ट्रेन काफी लोकप्रिय है। जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने ट्रेन के लखनऊ आने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे दैनिक यात्रियों के साथ अन्य यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।