उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर तहसील अंतर्गत सजेती थाना क्षेत्र के असधना में उस समय हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने लकड़बग्घा के तीन शावकों को बांस कोठी के पास देखा। शावक विगत दिनों आई आंधी में गिर गई बांस कोठी गड्ढे में रह रहे थे। शावकों को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। उन्होंने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।
चिड़ियाघर प्रशासन को दी गई जानकारी
मौके पर पहुंचे वन दरोगा धीरज तिवारी ने शावकों के विषय में जानकारी प्राप्त की। अनुमान लगाया गया कि इन शावकों का जन्म 15 दिन पहले हुआ होगा। जिनकी आंखें खुल चुकी थी। वन विभाग की टीम ने शावकों को सुरक्षित करने की बात कह रहे हैं। शावकों को जन्म देने वाली लकड़बग्घा की भी खोज की जा रही है। वन अधिकारी ने बताया कि चिड़ियाघर प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी गई है। लेकिन लकड़बग्घा के शावकों की मजबूती से ग्रामीणों में दहशत है।