मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 29 मई से मानसून पश्चिम क्षेत्र के मुंबई में और पूर्वी क्षेत्र के बिहार बंगाल की सीमा पर स्थित बालू घाट में रुका हुआ है। अरब सागर से आने वाली पश्चिमी हवाएं अब उत्तर पश्चिमी हवाएं हो गई है। जो राजस्थान और थार के मरुस्थल से होकर आ रही है। यह शुष्क और गर्म हवाएं होती हैं। जिसके कारण गंगा के मैदानी भागों में तापमान बढ़ेगा। इस दौरान 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवाएं चल सकती है।
12 जून से शुरू होगी बारिश
12 जून से कई मौसमी सिस्टम सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर भारत में मानसून की बारिश एक बार फिर शुरू होगी। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन और कई मौसमी सिस्टम बनेंगे। जिसका असर दिखाई पड़ेगा।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अगले 3 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।