बेहोश हुई पत्नी तो लाया अस्पताल, डॉक्टर ने तोड़ दी नीडल
जानकारी के अनुसार कंचन दुबे पति शुभम दुबे (२२) करेला निवासी हैं। महिला के पति शुभम दुबे ने इस मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि बीते दिन उनकी पत्नी कंचन अचानक बेहोश हो गई थीं। जिसके बाद वे तत्काल उसे बरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे, ताकि उसे उचित चिकित्सा सहायता मिल सके। शुभम दुबे के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. राममणि पटेल द्वारा उनकी पत्नी का उपचार किया जा रहा था। इसी दौरान, डॉ. पटेल ने कथित तौर पर उनकी पत्नी के शरीर के कई हिस्सों पर खाली इंजेक्शन की निडल चुभाई। आरोप है कि इसी प्रक्रिया के दौरान एक निडल उनकी पत्नी के पेट के अंदर ही टूट गई। यह भी पढ़े –
8000 किसान भोपाल में करेंगे आंदोलन! प्रशासन ने वन भूमि से निकाला बाहर तो दी चेतावनी पति ने लगाया आरोप तो डॉक्टर ने किया खारिज
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि जब उन्होंने इस घटना का विरोध किया, तो डॉक्टर राममणि पटेल ने डिल टूटने की बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि, इसके बाद महिला की तबीयत और बिगड़ने लगी, जिसके कारण परिजनों को उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला के पेट में टूटी हुई 4 इंच निडल की पुष्टि की, जिसके बाद तत्काल ऑपरेशन की तैयारी शुरू कर दी गई।
डॉक्टर ने दी सफाई
डॉ. राममणि पटेल ने कहा कि महिला बेहोशी की हालत में अस्पताल आई थी। उनका विधिवत प्राथमिक रूप से उपचार किया गया था। उपचार के बाद उनकी हालत भी ठीक थी। रात में परिजन सोनोग्रॉफी व एक्सरे कराने आदि के लिए लेकर चले गए थे। परिजनों का आरोप निराधार है। इस पर श्री हॉस्पिटल के डॉ. दीपक सक्सेना ने कहा कि महिला हमारे पास आई थी। निडल फंसी हुई थी। महिला को ब्रेन से संबंधित भी समस्या है। इस वजह से उसे मेडिकल हॉस्पिटल जबलपुर रेफर किया गया है।