जिले के दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायत में इस बार 78 हजार 817 मतदाता हैं। इसमें 38 हजार 57 पुरुष और 40 हजार 239 महिला मतदाता हैं। इंदौरी नगर पंचायत नया है, इसे छोड़ दिया जाए तो हर साल बाकी छह नगरीय निकाय में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक कवर्धा नगर पालिका अंतर्गत मतदाता बढ़े हैं। 10 वर्ष के दौरान कुल 4443 मतदाता बढ़ चुके हैं इसमें 1491 पुरुष तो 2952 महिला मतदाता हैं।
CG Election 2025: 10 वर्ष के दौरान नगरीय निकायों में बढ़े मतदाता
मतलब पुरुष मतदाओं से दोगुना बढ़ोतरी महिला मतदाताओं में। महिला मतदाताओं की बढ़ोतरी की केवल कवर्धा नहीं बल्कि पंडरिया, सहसपुर लोहारा, पांडातराई और बोड़ला में ही हुई है। केवल पिपरिया नगर पंचायत में महिलाओं के अधिक पुरुष मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। मतलब स्पष्ट है कि इस बार महिला मतदाताओं की उंगलियों पर ही शहरी सरकार टिकी हुई है। नारी शक्ति अपनी ताकत पहचाने तो राजनीतिक रुख को किसी भी ओर मोड़ दे सकती है।
नगरीय निकाय पुरुष महिला कुल मतदाता
कवर्धा 1491 2952 4443 पंडरिया 1427 1921 3348 सहसपुर लोहारा 255 434 689 पांडातराई 321 461 782 बोड़ला 77 206 283 पिपरिया 280 244 524 कुल 3851 6218 1