CG News: बेरहमी से की पत्नी की हत्या
घटना बोड़ला थानाक्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी गांव की है।
आरोपी पति बसंत बैगा अपनी पत्नी फू लवंतिन बाई के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ, इससे पति गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी के पेट में ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
महिला को ग्रामीणों की मदद से 108 के माध्यम बोड़ला
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां स्थिती गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया, लेकिन महिला ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। हमला इतना क्रूरतापूर्वक की किया गया था कि महिला की आंत बाहर आ गई थी।
आरोपी पति को पुलिस ने गिरतार कर लिया है। बोड़ला पुलिस घटना की जांच कर रही है।