scriptभतीजी का मुंह किया बंद…चाची को खेत में ले गए, फिर कर दिया ये शर्मनाक काम | crime news Shut the mouth of niece took aunt to the field then did shameful act | Patrika News
खंडवा

भतीजी का मुंह किया बंद…चाची को खेत में ले गए, फिर कर दिया ये शर्मनाक काम

Crime News: मध्यप्रदेश के खंडवा में शौच के लिए गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

खंडवाFeb 18, 2025 / 04:56 pm

Himanshu Singh

crime news
Crime News: मध्यप्रदेश के खंडवा से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां शौच के लिए गई महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। महिला परिजनों को सामने इस बात का खुलासा किया और थाने पहुंचकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
दरअसल, 20 वर्षीय शादीशुदा महिला 6 फरवरी को रात करीब 8 बजे के करीब अपनी भतीजी के साथ शौच के लिए गई हुई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले दो युवक अनिल और गुलाब आ गए। जिसके बाद ने महिला को जबरदस्ती पकड़कर खेत पर ले गए। भतीजी ने शोर किया तो अनिल ने उसका मुंह बंद कर दिया। इसके बाद अनिल ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और भाग गए।

यह घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है। पीड़िता कई दिनों से परेशान थी। जिसके बाद उसने 12 दिन बाद को पूरे मामले का खुलासा कर दिया। जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धारा लगाई है।
जावर थाना क्षेत्र के टीआई गंगाप्रसाद वर्मा ने बताया कि पीड़िता के द्वारा सोमवार देर रात को शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने गांव में एक टीम को दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए भेजा। जिसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। वह अनिल था। साथ ही गुलाब भी साथ में मौजूद था। जिसने मदद की थी। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।

Hindi News / Khandwa / भतीजी का मुंह किया बंद…चाची को खेत में ले गए, फिर कर दिया ये शर्मनाक काम

ट्रेंडिंग वीडियो