scriptपीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी से किया संवाद, कविता बोलीं… प्राउड फील हो रहा | PM Modi had a conversation with Namo Drone Didi, Kavita said, I am feeling proud | Patrika News
खंडवा

पीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी से किया संवाद, कविता बोलीं… प्राउड फील हो रहा

शनिवार को जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में खंडवा की महिलाओं की पूछपरख अधिक रही। ऐसा इस लिए कि मंच में पहुंचने से पहले मोदी ने संवाद किया। जिला प्रबंधक आनंद शर्मा ने बताया कि खंडवा से समूह की दो हजार महिलाएं पहुंचीं थीं। महिलाओं के लिए अलग-अलग पंचायतों से पचास बसें लगाई गई थीं

खंडवाJun 01, 2025 / 12:12 pm

Rajesh Patel

भोपाल महिला सम्मेलन में पीएम मोदी ने खंडवा की नमो ड्रोन दीदी से संवाद किया।

भोपाल में महिला सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने खंडवा की नमो ड्रोन दीदी से संवाद किया। तीन सवाल पूछे, ड्रोन दीदी के जवाब से मोदी भी हो गए। सम्मेलन में खंडवा से दो हजार महिलाएं जंबूरी मैदान हिस्सा लेने के लिए पहुंची।

मोदी ने पूछा कितनी आय हुई, कविता बोलीं छह लाख रुपए

जंबूरी मैदान में महिला सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने खंडवा की ड्रोन दीदी कविता चौहान संवाद किया। मोदी ने सहज लहजे में ड्रोन दीदी से पूछा कैसा फील हो रहा है। कविता ने जवाब दिया प्राउड फील हो रहा सर। उन्होंने दूसरा प्रश्न पूछा ड्रोन आप स्वयं चलाती हो। कविता बोली जी सर। तीसरे सवाल में उन्होंने आय पूछी। ड्रोन दीदी ने प्रधानमंत्री को बताया कि 2000 एकड़ फसलों में स्प्रे किया। इससे छह लाख रुपए की आय हुई। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में खंडवा की बेटी से ढाई मिनट का संवाद किया। ओर उत्साह वर्धन किया। प्रदर्शनी में पांच महिलाएं मौजूद थीं। इसमें हरसूद के रेवापुर निवासी कविता चौहान का नाम नमो दीदी के रूप में शामिल रहीं। कविता प्रदेश की सबसे अधिक कमाई करने वाली ड्रोन दीदी बन गई है।
महिला सम्मेलन में खंडवा की महिलाओं की पूछपरख अधिक रही

महिला सम्मेलन में दो हजार महिलाएं हुईं शामिल

शनिवार को जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सम्मेलन में खंडवा की महिलाओं की पूछपरख अधिक रही। ऐसा इस लिए कि मंच में पहुंचने से पहले मोदी ने संवाद किया। जिला प्रबंधक आनंद शर्मा ने बताया कि खंडवा से समूह की दो हजार महिलाएं पहुंचीं थीं। महिलाओं के लिए अलग-अलग पंचायतों से पचास बसें लगाई गई थीं। रूधि से सबसे पहली बस रात दो बजे भोपाल के लिए रवाना हुई। कार्यक्रम में महिलाओं शामिल हुईं। शाम को साढ़े बजे तक 18 बसों के वापस पंचायतों में पहुंची की सूचना रही। शेष बसें भी देररात तक पहुंच गईं।

इंदिरा डैम के क्षेत्र में नेटवर्क कटा, एक बस खराब

खंडवा से भोपाल के लिए रवाना हुईं बसों में नर्मदानगर के आस-पास खराब हो गई। नेटवर्क नहीं मिलने से अधिकारी परेशान हुए। हालांकि बस आधे घंटे में ही बन गई। स्पार्क के कारण स्टार्ट नहीं हो रही थी। प्रबंधक का कहा है कि सभी महिलाएं सुरक्षा के बीच सम्मेलन में शामिल हुईं और वापस घर पहुंच गईं। प्रत्येक बस में एक महिला एक पुरूष नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त रहे। पानी, भोजन और नाश्ता का पुख्ता इंतजाम किया गया था। इसके अलावा प्रत्येक बसों में समूह की महिलाएं स्वयं लगी हुई थीं। स्वयं के पैसे भी नाश्ता व पानी लिया।

Hindi News / Khandwa / पीएम मोदी ने नमो ड्रोन दीदी से किया संवाद, कविता बोलीं… प्राउड फील हो रहा

ट्रेंडिंग वीडियो