scriptKorba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल | Korba News: Two workers killed, five injured rice mill boundary | Patrika News
कोरबा

Korba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल

Korba News: कोरबा जिले में कार्य के दौरान कटघोरा के न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हुआ। बाउंड्रीवाल गिरने से सात मजदूर दब गए।

कोरबाMar 22, 2025 / 05:36 pm

Shradha Jaiswal

Korba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल
Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार्य के दौरान कटघोरा के न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हुआ। बाउंड्रीवाल गिरने से सात मजदूर दब गए। गंभीर चोंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि पांच मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कटघोरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें

Korba News: चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर बड़ी कार्रवाई! अलग-अलग थानों में 7 FIR दर्ज, तीन गिरफ्तार…

Korba News: कटघोरा के न्यू वैष्णवी मिल में दुर्घटना

कटघोरा के लखनपुर बरभांटा में न्यू वैष्णवी राइस मिल का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को मिल के चारों तरफ बाउंड्रीवाल का कार्य चल रहा था। मजदूर मिल के पीछे स्थित दीवार को जोड़ रहे थे। इसी बीच शुक्रवार दोपहर लगभग साढे़ तीन बजे दीवार का बड़ा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। घटना के समय दीवार के पास काम कर रहे सात मजदूर इसकी चपेट में आ गए। दो मजदूर मलबा से दब गए। जबकि पांच मजूदर इधर-उधर फेंका गए। घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हासदे की सूचना कटघोरा पुलिस को दी गई।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को बाहर निकालकर कटघोरा के निजी अस्पताल पहुंचाया गया। मलबा में दबे होने के कारण दो मजदूरों को घटना के तत्काल बाद बाहर नहीं निकाला जा सका और मलबा को हटाने में समय लगा। दो मजदूरों को बाहर निकाला गया। इसमें कटघोरा कसनिया की रहने वाली सुनिता धनवार उम्र 35 वर्ष और लखनपुर बरभांटा के रहने वाले गणपत उर्फ समीर शामिल थे। बाहर निकालने से पहले ही दोनों की सांसे उखड़ गई थी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी। घटना में पांच अन्य मजदूर घायल हुए हैं। इसमें रविंद्र रजक पहाड़ गांव थाना पाली, महिला विजया लकड़ा कसनिया, विनय कुमार धोबी, कमलेश कुमार कापूबहरा और सोम कुमार उम्र 22 वर्ष आंझीदादर शामिल हैं।
Korba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल

पुराने दीवार पर जोड़ा जा रहा था ईंट

लखनपुर बरभांटा में वैष्णवी राइस मिल है। इसके पीछे न्यू वैष्णवी राइस मिल का निर्माण किया जा रहा है। मिल मालिक का नाम राकेश अग्रवाल बताया जा रहा है। शुक्रवार को आठ मजदूर काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मिल के पुराने बाउंड्रीवाल पर ही ईंटों को जोड़कर उसकी उंचाई बढ़ाई जा ही थी। इसी बीच यह हादसा हुआ।
Korba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल

जेसीबी से हटाया मलबा

बताया जाता है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय कटघोरा में तेज हवा चल रही थी। मजदूर दीवार की जोड़ाई कर रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। बाउंड्रीवाल का 50 मीटर से अधिक का हिस्सा जमीन पर गिर गया। दबे मजदूरों की तलाश के लिए पुलिस को जेसीबी का सहारा लेना पड़ा और मलबा हटाया गया। घटना के समय आठ मजदूर काम कर रहे थे।

Hindi News / Korba / Korba News: राइस मिल की बाउंड्रीवाल गिरने से दो मजदूरों की हो गई मौत, पांच हुए घायल

ट्रेंडिंग वीडियो