scriptCG News: कोरिया का नाम दर्ज हुआ गोल्डन बुक रिकॉर्ड में , 3 घंटे में खोद डाले 660 सोख्ता गड्ढे | Korea's name entered in the Golden Book of Records | Patrika News
कोरीया

CG News: कोरिया का नाम दर्ज हुआ गोल्डन बुक रिकॉर्ड में , 3 घंटे में खोद डाले 660 सोख्ता गड्ढे

CG News: सुशासन तिहार के बीच हमें 29 मई को टाइम मिला था, जिसे हमने कोऑर्डिनेट कर 162 ग्राम पंचायत और 3 नगरीय निकायों में सोख्ता गड्ढा खोदवाने प्लानिंग की थी।

कोरीयाMay 30, 2025 / 09:48 am

Love Sonkar

CG News: कोरिया के नाम दर्ज गोल्डन बुक रिकॉर्ड, 3 घंटे में खोद डाले 660 सोख्ता गड्ढे

660 सोख्ता गड्ढा खोदने का कार्य गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड में कोरिया जिले का नाम दर्ज (Photo Patrika)

CG News: जल संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को महज तीन घंटे में 660 सोख्ता गड्ढा खोदने का कार्य गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड में कोरिया जिले का नाम दर्ज हुआ है। गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड छत्तीसगढ़ की निदेशक सोनम राकेश शर्मा की टीम पहुंची, जिसने मौके पर कई गड्ढों का जायजा भी लिया। साथ ही कलेक्ट्रेट में कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी को गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रेकॉर्ड प्रमाण पत्र और मेडल दिया। कलेक्टर त्रिपाठी ने बताया कि सुशासन तिहार के बीच हमें 29 मई को टाइम मिला था, जिसे हमने कोऑर्डिनेट कर 162 ग्राम पंचायत और 3 नगरीय निकायों में सोख्ता गड्ढा खोदवाने प्लानिंग की थी।
यह भी पढ़ें: नक्सल प्रभावित परिवारों को PM आवास योजना का लाभ मिलने पर दंतेवाड़ा कलेक्टर ने क्या कहा, देखें Video..

जल संरक्षण अभियान आवा पानी झोंकी के तहत दो ग्राम पंचायत में कार्य शुरू किया गया है। हालांकि, प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। निर्धारित तिथि को सुबह 9 से 12 बजे तक एक साथ ही सभी ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों में जन सहयोग से सोख्ता गड्ढे खोदवाए गए। जिसे निर्धारित समय से आधा घंटा पहले 11.30 बजे कंप्लीट कर लिया गया। जिले में कुल 660 सोख्ता गड्ढे खोदवाए गए हैं। जिसमें 648 ग्राम पंचायतों और 12 नगरीय निकाय बैकुंठपुर, शिवपुर चरचा और पटना में खोदे गए हैं।
60 तालाब के बराबर पानी भू गर्भ में होगा संरक्षित

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा कैच व रैन अभियान चलाया गया है। उसी के तहत राज्य सरकार ने मोर गांव, मोर पानी अभियान चलाया गया है। हम कोरिया में उसी तर्ज पर आवा पानी झोंकी अभियान चला रहे हैं। साथ ही कृषि भूमि पर 5 प्रतिशत मॉडल बनवा रहे हैं। सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी ने कहा कि जन सहयोग से भू जल संरक्षण के लिए सोख्ता का निर्माण कराया गया है। एक दिन में निर्मित 660 सोख्ता गड्ढा 60 तालाब के बराबर पानी स्टोर होगा। यानि बारिश में हम 60 तालाब के बराबर पानी को हम धरती के भीतर संरक्षित कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जल संकट एक वैश्विक समस्या है। पेड़-पौधों की बढ़ती कमी और पानी के अनावश्यक बहाव को जल संरक्षण के प्रमुख कारणों के रूप में पहचाना गया। इसलिए आवा पानी झोंकी अभियान को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
जनता की भागीदारी से अभियान होगा सफल

कलेक्टर त्रिपाठी ने कहा कि जल की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है। सभी की जिम्मेदारी है कि हम बेवजह पानी बहने से रोकें और संरक्षित करें। आज सबसे बड़ी जरूरत है पानी को बचाना, भू जल स्तर को बढ़ाना, बेवजह पानी को बहने से रोकना और नई पीढ़ी के लिए पर्याप्त जल संरक्षण करना है। जल की एक-एक बूंद महत्वपूर्ण है, यह बातें सभी जानते हैं, लेकिन इसे रोकने, बचाने में उदासीनता बरती जाती है।
जिससे प्रति दिन हजारों लीटर पानी अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा आवा पानी झोंकी कार्यक्रम को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचा रहे हैं। जनता जल संरक्षण के अभियान से जुड़कर हिस्सा ले रही है। उनकी भागीदारी से अभियान सफल होगी।
CG News: कोरिया का नाम दर्ज हुआ गोल्डन बुक रिकॉर्ड में , 3 घंटे में खोद डाले 660 सोख्ता गड्ढे

Hindi News / Koria / CG News: कोरिया का नाम दर्ज हुआ गोल्डन बुक रिकॉर्ड में , 3 घंटे में खोद डाले 660 सोख्ता गड्ढे

ट्रेंडिंग वीडियो