Kota Mandi Bhav: कोटा की भामाशाहमंडी में शुक्रवार को सभी कृषि जिंसों की आवक लगभग 55 हजार कट्टे की रही। गेहूं 20 रुपए तेज रहा। लहसुन में लगभग 10000 कट्टे की आवक रही। भाव 2500 से 8800 रहे। बॉक्स पैकिंग 4500 से 9500 रहा। थोक किराना बाजार में खादय तेलों में स्थिरता रही।
भाव : गेहूं 2451 से 2551, धान सुगन्धा 2200 से 2501, धान (1847) 2800 से 2900, धान (1509) 2200 से 2901, धान (1718) 3000 से 3200, धान (1885) 3000 से 3200, धान पूसा 2700 से 2901, सोयाबीन 3800 से 4300, सरसों 5800 से 6450, अलसी 6000 से 6800, ज्वार शंकर 2200 से 2700, ज्वार सफेद 4000 से 5000, बाजरा 2000 से 2300, मक्का 2000 से 2200, जौ नया 2000 से 2200, तिल्ली 7000 से 8100, मैथी 3800 से 4500, कलौंजी 16000 से 22500, धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6400, धनिया नया ईगल 6200 से 6600, रंगदार 6700 से 8000, मूंग 6500 से 7000, उड़द 4000 से 6000, चना देशी 4900 से 5301, चना मौसमी 5000 से 5270, चना पेप्सी 5000 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल रहा।
कोटा के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने व चांदी के भावों में गिरावट रही। चांदी के भाव 500 रुपए घटकर 105200 प्रति किलो रहे। जेवराती सोने के भाव 100 रुपए गिरकर प्रति 10 ग्राम 98900 रहे। शुद्ध सोने के भाव प्रति दस ग्राम 99400 रुपए रहे।