देश की 6 सुंदरिया जीत चुकी मिस वर्ल्ड का ताज भारत का मिस वर्ल्ड के साथ गहरा नाता रहा है। अब तक छह भारतीय महिलाएं मिस वर्ल्ड का ताज जीत चुकी हैं। इनमें रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017) का नाम शामिल है। नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर हैं।
1951 में शुरू हुआ था ब्यूटी पेजेंट मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की शुरुआत साल 1951 में एक ब्यूटी पेजेंट के रूप में हुई थी। इसका आयोजन यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, लेकिन इसके बाद यह एक इंटरनेशनल इवेंट में बदल गया।
क्रिस्टीना रही थी 2024 की विजेता मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपने नाम किया। 115 देशों के प्रतियोगियों के साथ प्रतिस्पर्धा में क्रिस्टीना ने अपने नाम विजेता का खिताब किया।
विजेता को मिलेगा बहुत कुछ मिस वर्ल्ड 2025 सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेता को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त होते हैं। विजेता को लगभग 8.5 करोड़ की नकद राशि प्रदान की जाएगी। जो मिस वर्ल्ड संगठन और उसके प्रायोजकों की ओर से दी जाएगी। इसके अलावा विजेता को एक नीले रंग का ताज पहनाया जाएगा, जिसकी अनुमानित कीमत 6.21 करोड़ है। इसके अतिरिक्त प्रायोजकों से विशेष उपहार और तेलंगाना सरकार से विशेष सम्मान भी प्राप्त होंगे।
मिलती है वैश्विक पहचान मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद विजेता को वैश्विक पहचान मिलती है, जिससे उन्हें फिल्मों, मॉडलिंग और ब्रांड एंबेसडर बनने जैसे कई अवसर मिलते हैं।