scriptCopper Bottle में पानी पीने के फायदे हैं बेजोड़, लेकिन जान लें तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम | Benefits of drinking water in a Copper Bottle are unmatched but know the rules of drinking water in a copper vessel | Patrika News
लाइफस्टाइल

Copper Bottle में पानी पीने के फायदे हैं बेजोड़, लेकिन जान लें तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम

Copper Bottle: पुराने समय से तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए अमृत समान माना जाता है। लेकिन सही लाभ पाने के लिए इसके नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। जानिए तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे और नियम…

भारतMar 23, 2025 / 11:41 am

Nisha Bharti

Copper Bottle

Copper Bottle

Copper Bottle: आजकल लोग सेहतमंद रहने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। उन्हीं में से एक तरीका है तांबे की बोतल में पानी पीना। आपने भी सुना होगा कि तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। पुराने जमाने में लोग तांबे के घड़े या लोटे में पानी रखते थे और सुबह-सुबह पीते थे।
आयुर्वेद में भी इसका जिक्र मिलता है। लेकिन क्या सच में तांबे का पानी इतना फायदेमंद है? या फिर इसे पीने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में सोच रहे हैं तो आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

तांबे की बर्त्तन से पानी पीने की मान्यताएं

पुराने जमाने से ही राजा-महाराजा तांबे के बर्तन में पानी पीते थे, क्योंकि इसे सेहत का खजाना माना जाता था। आयुर्वेद के मुताबिक तांबे का पानी त्रिदोष (वात, पित्त, कफ) को संतुलित रखने के साथ-साथ यह बीमारियों से बचाने का काम भी किया करता था।
कहा जाता है कि तांबे में रखा पानी अपने आप शुद्ध हो जाता है और इसे पीने से पेट और त्वचा की समस्याएं भी दूर रहती हैं। पुराने समय में दादी-नानी तो यही कहती थीं- ”सुबह का पहला घूंट तांबे के लोटे से, सेहत चमके सोने जैसा!” आज भी कई लोग इसे सेहतमंद लाइफस्टाइल का राज मानते हैं।
यह भी पढ़ें: मुंह की बदबू से परेशान हैं तो आजमाएं अदरक का नुस्खा, ये तरीका देता है फायदा

तांबे के पानी के फायदे

तांबे के पानी के फायदे
तांबे के पानी के फायदे
1. पानी को शुद्ध करता है
    तांबा पानी में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया और वायरस को खत्म करने में मदद करता है। इस वजह से तांबे की बोतल में रखा पानी ज्यादा साफ और सुरक्षित हो जाता है। अगर आप अक्सर पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान रहते हैं तो तांबे का पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
    2. पाचन को सुधारता है

      अगर आपको गैस, एसिडिटी या कब्ज की समस्या रहती है तो तांबे का पानी आपके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। यह पाचन तंत्र को मजबूत करता है और पेट की परेशानियों को कम करने में मदद करता है।
      3. दिल की सेहत के लिए अच्छा है

        तांबे का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह दिल की बीमारियों का खतरा को कम करने में काफी कारगर होता हैं। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को भी संतुलित रखता है। जिससे हृदय से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है।
        4. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

          अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा चमकदार और हेल्दी दिखे तो तांबे का पानी आपकी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा को साफ रखते हैं और झुर्रियों को कम करने में सहायक होते हैं।इतना ही नहीं इसके अलावे भी यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों को झड़ने से बचाता है।
          5. शरीर में एनर्जी बनाए रखता है

            शरीर में एनर्जी हमारे खान-पान पर निर्भर करता है। अगर आप वैसे लोगों में से है जिसे दिन भर सुस्ती महसूस होती है तो सुबह तांबे के बर्तन में पानी पीने से लाभ मिल सकता है। तांबे का पानी शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
            यह भी पढ़ें:  गर्मियों में जूता पहनते ही पसीना और बदबू? ये आसान ट्रिक्स आपकी परेशानी दूर कर सकते हैं।

            क्या तांबे का पानी नुकसान भी पहुंचा सकता है?

            1. ज्यादा पीना नुकसानदायक हो सकता है
              कहते हैं न अति करना हर अच्छे काम को बिगाड़ देती है। तांबे का पानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप इसे ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं भी पैदा हो सकती है। इसलिए दिनभर में 2-3 गिलास से ज्यादा न पिएं।

              2. बोतल की सफाई जरूरी है

                अगर तांबे की बोतल को समय-समय पर साफ नहीं किया जाएं तो इसमें हानिकारक तत्व जमा हो सकते हैं। जो हमारे सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसे नियमित रूप से नींबू और नमक से साफ जरूर साफ करें।
                3. गर्भवती महिलाओं को सावधानी रखनी चाहिए

                  अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो तांबे का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें। कुछ मामलों में यह शरीर में तांबे की अधिकता कर सकता है। जिससे परेशानी हो सकती है।

                  तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम

                  रातभर पानी रखें- तांबे की बोतल में पानी भरकर रातभर रखें और सुबह खाली पेट पिएं।

                  बहुत ज्यादा देर तक न रखें – तांबे के बर्तन में कभी भी पानी को 8-12 घंटे से ज्यादा नहीं रखें, वरना तांबे की मात्रा ज्यादा हो सकती है।
                  बोतल को साफ करें- तांबे की बर्तन का इस्तेमाल करना सही हैं पर इसे हफ्ते में 2-3 बार नींबू और नमक से धोएं, ताकि कोई गंदगी जमा न हो।

                  Hindi News / Lifestyle News / Copper Bottle में पानी पीने के फायदे हैं बेजोड़, लेकिन जान लें तांबे के बर्तन में पानी पीने के नियम

                  ट्रेंडिंग वीडियो