scriptBest Way to Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर को कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है, जानिए | Best Way to Reduce Fatty Liver naturally at home Fatty Liver ko kaise thik kare gharelu upay | Patrika News
लाइफस्टाइल

Best Way to Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर को कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है, जानिए

Best Way to Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या आजकल तेजी से बढ़ती जा रही है। यदि इसे समय रहते ठीक न किया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। ऐसे में यहां जानिए कुछ प्रभावी उपाय के बारे में जो आपके लिवर की सेहत सुधारने में मददगार साबित हो सकते हैं।

भारतMay 30, 2025 / 08:03 pm

Nisha Bharti

Best Way to Reduce Fatty Liver

Best Way to Reduce Fatty Liver प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Best Way to Reduce Fatty Liver: आजकल फैटी लिवर (Fatty Liver) की परेशानी लगातार बढ़ रही हैं। लिवर में चर्बी जमा होने के कारण पाचन बिगड़ सकता है और आगे चलकर दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप समय रहते थोड़ा ध्यान दें तो बिना दवा के भी इसे ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे कौन से आसान तरीके हैं जो फैटी लिवर से राहत दिला सकते हैं।

1. अपनी आदतों में बदलाव लाएं

अगर आप देर रात तक जागते हैं, बाहर का तला-भुना खाना ज्यादा खाते हैं और दिन भर बैठकर ही काम करते हैं तो ये सब लिवर के लिए नुकसानदायक है। फैटी लिवर (Fatty Liver) से बचना है तो सबसे पहले अपनी दिनचर्या सुधारें। समय पर सोएं, घर का बना हल्का खाना खाएं और रोज थोड़ा बहुत चलना-फिरना अपने दिनचर्या में जरूर शामिल करें। इसके साथ ही शराब से पूरी तरह दूरी बना लें क्योंकि ये लिवर के लिए बहुत हानिकारक होता है।
यह भी पढ़ें: Fatty Liver: फैटी लिवर से बचाव कैसे करें? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताए 4 जरूरी उपाय

2. रोजाना थोड़ा बहुत व्यायाम करें

आप जिम नहीं जाते तो कोई बात नहीं लेकिन रोजाना आधा घंटा टहलना या हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है। इससे शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है और लिवर में जमा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है। आप चाहें तो योग, साइकिलिंग या तैराकी जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।

3. संतुलित आहार

खाना ही लिवर की सेहत तय करता है। फैटी लिवर से बचना है तो ऐसा खाना खाएं जिसमें फैट और शक्कर कम हो और फाइबर ज्यादा हो। हरी सब्जियां, फल, ओट्स, दालें, ब्राउन राइस और सूखे मेवे अपने डाइट में शामिल करें। पैकेट वाला खाना, कोल्ड ड्रिंक, तली चीजें और रेड मीट से दूरी रखें और दिनभर खूब पानी पिएं।

4. लिवर की जांच करवाना नहीं भूलें

फैटी लिवर (Fatty Liver) की दिक्कत धीरे-धीरे बढ़ती है और अक्सर कोई खास लक्षण भी नहीं दिखते। यही वजह है कि लोग इसे शुरुआत में पहचान नहीं पाते। इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर लिवर की जांच कराते रहें।
डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Hindi News / Lifestyle News / Best Way to Reduce Fatty Liver: फैटी लिवर को कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका क्या हो सकता है, जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो