script“विदेशी स्टाइल, हेयरकट कमाल का, वाइफ है नेता”, हिम्मत सिंह का एजुकेशन से लेकर लाइफस्टाइल तक जानिए | himmat singh IPL 2025 Know More About LSG Player himmat singh wife education | Patrika News
लाइफस्टाइल

“विदेशी स्टाइल, हेयरकट कमाल का, वाइफ है नेता”, हिम्मत सिंह का एजुकेशन से लेकर लाइफस्टाइल तक जानिए

Himmat Singh IPL 2025: आईपीएल में LSG vs GT के मैच में लखनऊ ने मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को डेब्यू का मौका दिया। आइए जानते हैं हिम्मत सिंह के एजुकेशन, वाइफ आदि के बारे में खास बातें।

भारतApr 13, 2025 / 01:17 pm

Ravi Gupta

Himmat Singh IPL 2025, Himmat Singh kaun hai, Himmat Singh wife, Himmat Singh ipl

Himmat Singh IPL: लखनऊ सुपर जायंट्स के हिम्मत सिंह की तस्वीरें

Himmat Singh IPL 2025: आईपीएल के दौरान कई नए खिलाड़ी हमें देखने को मिलते हैं। इस बार टीम LSG के खिलाड़ी हिम्मत सिंह को लेकर चर्चा हो रही है। हिम्मत सिंह टीम में मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) की जगह खेलेंगे। इसके साथ ही हिम्मत सिंह का आईपीएल डेब्यू गुजरात (GT) के खिलाफ किया। ऐसे में चलिए हम लखनऊ टीम के खिलाड़ी हिम्मत सिंह (Who Is Himmat Singh) के बारे में जानेंगे जो पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर जहां से पढ़ें हैं वहीं से वो भी आए हैं। साथ ही विराट कोहली से भी हिम्मत सिंह ने बहुत कुछ सीखा है। हिम्मत सिंह ना केवल खेल के मामले में बल्कि फैशन, हेयरस्टाइल भी टॉप लेवल का है। साथ ही हम जानेंगे हिम्मत सिंह का एजुकेशन (Himmat Singh Education), हिम्मत सिंह की वाइफ (Himmat Singh Wife Photo) आदि के बारे में।

Himmat Singh को लेकर चर्चा क्यों?

दरअसल, आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाड़ी मिचेल मार्श व्यक्तिगत कारणों से अपने देश गए हैं। इस कारण टीम में हिम्मत सिंह को जगह दी गई है। अब मिचेल की जगह हिम्मत सिंह खेल रहे हैं। इसलिए हिम्मत सिंह सुर्खियों में बने हुए हैं। 12 अप्रेल को LSG vs GT के मैच में हिम्मत सिंह ने खेला और इस मैच में लखनऊ को जीत भी मिली है।

कहां से हैं हिम्मत सिंह?

हिम्मत सिंह का जन्म 8 नवंबर 1996 को दिल्ली में हुआ। हिम्मत सिंह की उम्र करीब 28 साल की है। इनकी माता का नाम वीणा सिंह और पिता का नाम तेजबीर सिंह है। साथ ही इनकी दो बहनें भी हैं। हिम्मत सिंह की पढ़ाई लिखाई भी दिल्ली से हुई है।

हिम्मत सिंह की पढ़ाई-लिखाई (Himmat Singh Education)

हिम्मत सिंह बारखंबा रोड़ मॉडर्न पब्लिक स्कूल से पढ़ाई किए हैं। इस स्कूल से देश के दो दिग्गज खिलाड़ियों ने भी पढ़ाई की है। इस स्कूल से गौतम गंभीर और उन्मुक्त चांद भी पढ़े हैं।
ये भी पढ़िए- Cricketers Drinks: क्रिकेटर्स के ड्रिंक्स में क्या होता है, जिससे मिलती है इंस्टेंट एनर्जी, गर्मी में आप भी पिएं

हिम्मत सिंह की पत्नी हैं ‘कांग्रेस’ नेता (Himmat Singh Wife)

हिम्मत सिंह ने शादी कर ली है। इनकी पत्नी कांग्रेस की युवा नेता हैं। हिम्मत सिंह ने कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी की बेटी इनेका तिवारी से की है। लोकसभा चुनाव 2024 में इनेका ने पिता मनीष तिवारी के लिए जमकर प्रचार किया।

हिम्मत सिंह का फैशन है लाजवाब

हमारे देश के क्रिकेटरों की स्टाइल का क्या कहना। हालांकि, अधिकतर खिलाड़ी फेमस होने के बाद लुक बदलते हैं। मगर, हिम्मत सिंह के साथ ऐसा नहीं है। हिम्मत सिंह के इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें हैं जिनको देखकर आप कहेंगे कि इनका लुक गजब का है। ये शुरू से ही फैशन के शौकीन रहे हैं। साथ ही इनकी हेयरस्टाइल भी कमाल की है।
इस तरह की सेलेब के फैशन-स्टाइल के बारे में जानने के लिए पत्रिका के लाइफस्टाइल न्यूज (Lifestyle News) की खबरों को पढ़िए। यहां पर आपको फैशन, रिलेशनशिप, ब्यूटी आदि की जानकारी मिलती रहेगी।

Hindi News / Lifestyle News / “विदेशी स्टाइल, हेयरकट कमाल का, वाइफ है नेता”, हिम्मत सिंह का एजुकेशन से लेकर लाइफस्टाइल तक जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो