Rekha Gupta: वित्तीय विवरण
Delhi New CM Rekha Gupta के पास 1,48,000 रुपये नगद हैं और उनके बैंक खाते में ₹22,42,242 जमा हैं। इसके अलावा, उनके पास कई कंपनियों में निवेश और शेयर भी हैं, जो उनके कुल संपत्ति में योगदान करते हैं। Rekha Gupta और उनके पति के नाम पर कुल 29 लाख रूपये का सोना है। कुल 360 ग्राम सोना दोनों के पास है।
Delhi New CM: बीमा और वाहन
रेखा गुप्ता और उनके पति के पास ₹53,68,323 की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। रेखा गुप्ता के पास व्यक्तिगत वाहन नहीं है, लेकिन उनके पति के नाम पर एक मारुति XL6 (2020 मॉडल) कार है।
Rekha Gupta: रियल एस्टेट
रेखा गुप्ता के पास दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में एक घर है, जिसकी कीमत ₹30 लाख से अधिक है, जो उनकी कुल संपत्ति में महत्वपूर्ण योगदान करता है। Rekha Gupta: कितनी पढ़ी लिखी हैं रेखा गुप्ता?
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पढ़ाई-लिखाई दो-दो यूनिवर्सिटी से हुई है। उन्होंने बीकॉम और एलएलबी की हुई है। रेखा गुप्ता ने बीकॉम की दिल्ली यूनिवर्सिटी(DU) की डिग्री दौलत राम कॉलेज से ली है। जबकि चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से लॉ की डिग्री हासिल की है।