पोलो मैच के दौरान निधन
संजय कपूर पोलो के शौकीन थे, और वह अक्सर अंतरराष्ट्रीय पोलो मैचों में भाग लिया करते थे। इस दिन भी वह इंग्लैंड में एक पोलो मैच खेल रहे थे, जब अचानक एक मधुमक्खी उनके गले में घुस गई। घबराहट के कारण उनका दिल का दौरा पड़ गया, और वह उसी दौरान बेहोश हो गए। इस घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।पोलो के प्रति उनका प्रेम

संजय कपूर की शिक्षा
संजय कपूर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद University of Buckingham से Bachelor of Business Administration (BBA) की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने अपनी शिक्ष को और आगे बढ़ाते हुए बिजनेस और मैनेजमेंट के क्षेत्र में मजबूत नींव रखी, जो उनके सफल व्यवसायिक करियर में सहायक बनी।संजय कपूर की नेट वर्थ

संजय कपूर के निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें
पहली शादीसंजय कपूर की पहली शादी नंदिनी माहतानी से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया।
दूसरी शादी
29 सितंबर 2003 को संजय ने बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से शादी की। यह शादी मुंबई में सिख रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। बेटी समायरा (जन्म 2005) और बेटा कियान (जन्म 2010)। यह शादी 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गई।
तीसरी शादी
संजय ने तीसरी शादी 2017 में प्रिय सच्चदेव से की, जो एक बिजनेसवुमन और पूर्व मॉडल हैं। इस रिश्ते से उनका एक बेटा अजारियस कपूर है, जबकि प्रिय की एक बेटी सफीरा भी है।