Yoga After 30 For Fitness: 30 की उम्र के बाद भी शरीर में बनी रहे चुस्ती-फुर्ती तो रोज करें ये 5 असरदार योगासन
Yoga After 30 For Fitness: 30 की उम्र के बाद अक्सर शरीर में कुछ बदलाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन इन 5 आसान योगासनों की मदद से आप फिर से एक्टिव और फिट महसूस कर सकते हैं।
Yoga After 30 For Fitness प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Yoga After 30 For Fitness: 30 की उम्र के बाद अक्सर लोग थकान, कमर दर्द, शरीर में जकड़न या वजन बढ़ने जैसी समस्याओं से परेशान रहने लगते हैं। इसकी वजह है बदलती दिनचर्या, तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका शरीर लंबे समय तक एक्टिव और चुस्त-दुरुस्त बना रहे तो रोजाना कुछ योगासन जरूर करने चाहिए। ये आसन न सिर्फ शरीर को लचीला बनाते हैं बल्कि मानसिक तनाव भी कम करते हैं। आइए जानते हैं 5 असरदार योगासन, जिन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं।
ताड़ासन को माउंटेन पोज भी कहा जाता है। यह आसन शरीर को सीधा, संतुलित और मजबूत बनाने में मदद करता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी सीधी होती है और शरीर की लंबाई भी बढ़ सकती है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करते हैं।
इस योगासन को करने के लिए आप सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों को मिलाकर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और धीरे-धीरे एड़ियों पर खड़े हो जाएं। शरीर को ऊपर की ओर खींचें और कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें।
भुजंगासन यानी कोबरा पोज कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है और पीठ के दर्द में आराम पहुंचाता है। यह पेट की चर्बी कम करने और रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने में भी मदद करता है। इस योगासन को करना बेहद आसान हैं। इसके लिए आप पेट के बल लेट जाएं अपने हाथों को कंधों के पास रखें और धीरे-धीरे सिर और छाती को ऊपर उठाएं। कोहनियां सीधी करें और गर्दन को थोड़ा पीछे की ओर मोड़ें। इस अवस्था में कुछ देर रुकें और फिर वापस सामान्य अवस्था में आ जाएं।
3. त्रिकोणासन
यह आसन शरीर के दोनों तरफ स्ट्रेच देता है। जिससे शरीर लचीला बनता है और संतुलन भी बेहतर होता है। इसके अलावा यह कमर, जांघ और पेट की मांसपेशियों पर अच्छा असर डालता है। इसे करने के लिए पैरों को फैलाकर खड़े हो जाएं। एक हाथ को सीधा ऊपर उठाएं और दूसरे हाथ को झुकाकर पैर के पास लाएं। शरीर को साइड की ओर मोड़ें और नजर ऊपर वाले हाथ की तरफ रखें।
4. वृक्षासन
वृक्षासन यानी ट्री पोज शारीरिक और मानसिक संतुलन को सुधारता है। यह ध्यान केंद्रित करने और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करता है। आप इस योग को करने के लिए अपने एक पैर को मोड़कर दूसरे पैर की जांघ पर रखें। अब दोनों हाथों को जोड़कर ऊपर की ओर ले जाएं और प्रार्थना की मुद्रा में रखें। इस पोज में कुछ सेकंड टिके रहें और फिर पैर बदलें।
5. शवासन
शवासन बहुत ही आसान लेकिन बेहद असरदार योगासन है। यह शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स करने में मदद करता है और तनाव को दूर करता है। इसे किसी भी योग अभ्यास के बाद जरूर करना चाहिए। इसे करने के लिए आप पीठ के बल लेट जाएं उसके बाद अपने हाथ-पैर थोड़े फैलाकर रखें। आंखें बंद कर लें और शरीर को ढीला छोड़ दें। धीरे-धीरे लंबी सांस लें और छोड़ें। इस अवस्था में 5-10 मिनट तक रहें।
Hindi News / Lifestyle News / Yoga After 30 For Fitness: 30 की उम्र के बाद भी शरीर में बनी रहे चुस्ती-फुर्ती तो रोज करें ये 5 असरदार योगासन