कोला
कोला में शुगर और कैफीन की मात्रा अधिक होती है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इसे पीने से बच्चों का वजन बढ़ सकता है, दांतों की सड़न हो सकती है और उनके नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा, कोला स्लीप साइकिल को भी बिगाड़ सकता है।डाइट कोला
डायट कोला में भले ही शुगर कम हो, लेकिन उसमें आर्टिफिशियल स्वीटनर्स डाले जाते हैं, जो बच्चों के पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके सेवन से पोषक तत्वों की कमी, भूख में गिरावट, और मेटाबॉलिज्म के असंतुलन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।एनर्जी ड्रिंक
एनर्जी ड्रिंक्स जैसे Red Bull, Monster आदि में कैफीन, शुगर, और अन्य उत्तेजक तत्व होते हैं जो एडल्ट्स के लिए भी सीमित मात्रा में सुरक्षित माने जाते हैं। लेकिन बच्चों के लिए ये अधिक हानिकारक हो सकते हैं। इन्हें पीने से बच्चों का दिल तेजी से धड़क सकता है, बेचैनी, चिड़चिड़ापन, और पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) जैसी समस्याएं हो सकती हैं।प्राइम एनर्जी ड्रिंक
Prime जैसे ब्रांड के ड्रिंक्स बच्चों में बहुत लोकप्रिय हो गए हैं, लेकिन इनका कैफीन और शुगर कंटेंट बहुत ज्यादा होता है। इससे वजन बढ़ना, दांतों की सड़न, और मानसिक अस्थिरता जैसी समस्याएँ बढ़ सकती हैं। बच्चों में नींद की कमी और स्कूल परफॉर्मेंस में गिरावट देखी जा सकती है।कैपुचिनो / कॉफी ड्रिंक्स
आजकल के कैफे कल्चर ने बच्चों में भी कैपुचिनो, फ्लेवर कॉफी, और फ्रैपे जैसे पेय का चलन बढ़ा दिया है। लेकिन इनमें मौजूद कैफीन बच्चों के ब्रेन डेवलपमेंट, नींद, और एकाग्रता को सीधे प्रभावित कर सकता है। बच्चों का मूड स्विंग, कमजोरी और तनाव जैसी स्थितियां बन सकती हैं।कितना है बहुत अधिक?
पेय पदार्थ | कैफीन (मिलीग्राम) | चीनी (ग्राम) |
---|---|---|
कोला (भारत) | 22 | 27 |
डाइट कोला (भारत) | 32 | 0 |
अधिकांश ऊर्जा पेय | 80 | 27 |
प्राइम एनर्जी ड्रिंक | 106 | 0 |
कैपुचिनो | 75 | 10–12 (दूध व शक्कर से) |
बचाव कैसे करें?
बच्चों को घर के बने जूस, नारियल पानी, छाछ, या फ्रूट-स्मूदीज़ जैसे हेल्दी विकल्प दें।उन्हें समझाएं कि हर मीठा और ठंडा ड्रिंक सेहतमंद नहीं होता।
कैफीन और शुगर से भरपूर चीजों को बच्चों की डाइट से सीमित या पूरी तरह बंद करें।
पानी पीने की आदत डालें और खाने में ताजें फल, सब्जियां और हेल्दी स्नैक्स शामिल करें।