यह भी पढ़ें
यूपी में सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव, अब हर काम ऑनलाइन
8 वर्षों की विकास यात्रा पर विशेष संवाद
सीएम योगी ने बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक मार्गदर्शन और विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस शानदार यात्रा में जनता जनार्दन का अपार समर्थन मिला है। 8 वर्षों में प्रदेश में समग्र विकास के कार्यों को गति मिली है और सरकार की नीतियों ने हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया है।
राज्यव्यापी विकास उत्सव का आयोजन
प्रदेश में 25, 26 और 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर सरकार द्वारा समग्र विकास के कार्यों को लेकर ‘विकास उत्सव’ के रूप में मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न सेक्टर्स के लाभार्थी, युवा, महिला, उद्यमी सहित समाज के विभिन्न वर्गों को शामिल किया जाएगा। इस 3 दिवसीय आयोजन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें
UP में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, 232 से अधिक अपराधी ढेर, 12,000 गिरफ्तार
2017 से पहले का उत्तर प्रदेश: अराजकता और असुरक्षा
सीएम योगी ने कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा बदहाल था। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवाओं के पास रोजगार नहीं था और प्रदेश में दंगे और अराजकता का माहौल था। लेकिन केवल सरकार बदलने से कैसे व्यापक बदलाव होता है, यह उत्तर प्रदेश ने महसूस किया है।
बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन बना उत्तर प्रदेश
सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से उत्तर प्रदेश, जो कभी बीमारू राज्य माना जाता था, आज देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ बन चुका है।प्रदेश के हर सेक्टर में ब्रेकथ्रू विकास
- कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव: 2017 के पहले कृषि क्षेत्र उपेक्षित था। लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कृषि विकास दर 13.5% तक पहुंच गई है, जिससे प्रदेश की जीडीपी में 28% की बढ़ोतरी हुई है।
- किसान कर्जमाफी: सरकार ने अपने पहले ही कैबिनेट बैठक में 36 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी की घोषणा की, जिससे किसानों को राहत मिली।
- सड़क और बुनियादी ढांचा: प्रदेश में नए एक्सप्रेसवे, मेट्रो, एयरपोर्ट और हाईवे निर्माण से बुनियादी ढांचे में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।
- लॉ एंड ऑर्डर: अपराध और माफियाराज पर सरकार ने सख्ती दिखाई, जिससे उत्तर प्रदेश आज सबसे सुरक्षित राज्यों में गिना जाता है।
