scriptGold And Silver Rate Today: लखनऊ में आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल! जानिए 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के रेट | Gold and Silver Prices Surge in Lucknow: 24K Gold Touches ₹1,01,000 per 10g | Patrika News
लखनऊ

Gold And Silver Rate Today: लखनऊ में आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल! जानिए 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के रेट

Gold Price Alert: लखनऊ के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखा गया। 24 कैरेट सोना ₹1,01,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹99,850 प्रति किलो पर है। शादी सीजन और ग्लोबल बाजार की हलचल इसके पीछे अहम वजह मानी जा रही है।

लखनऊApr 25, 2025 / 10:10 am

Ritesh Singh

TodayGoldPrice

TodayGoldPrice

Gold and Silver Prices: लखनऊ के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर हलचल देखने को मिली। सोने के भावों में मामूली उछाल आया है, वहीं चांदी की कीमतें भी रिकॉर्ड स्तर के पास बनी हुई हैं। सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,01,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना ₹99,100 और 18 कैरेट ₹89,600 प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है।
यह भी पढ़ें

Gold Silver Price Akshaya Tritiya: लखनऊ में सोना-चांदी के भाव में उछाल: सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹97,500 प्रति 10 ग्राम, चांदी ₹98,600

चांदी भी कम नहीं—आज इसका रेट ₹99,850 प्रति किलो दर्ज किया गया है। यह लगातार दूसरे सप्ताह है जब चांदी की कीमत ₹99,000 के ऊपर बनी हुई है।

ध्यान दें: ये रेट्स सिर्फ रिटेल कस्टमर के लिए हैं और इनमें GST, मेकिंग चार्ज व हॉलमार्किंग चार्ज शामिल नहीं हैं।

आज के ताजा रेट (25 अप्रैल 2025)

धातुकैरेटरेट (₹/10 ग्राम)
सोना24K₹1,01,000
सोना22K₹99,100
सोना18K₹89,600
चांदी₹99,850 (प्रति किलो)

बाजार विश्लेषण

बाजार जानकारों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर में कमजोरी के चलते कीमती धातुओं में लगातार तेजी बनी हुई है। निवेशकों का रुझान फिर से सोने और चांदी की ओर बढ़ रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में भी डिमांड का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें

लखनऊ सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव! अभी जानें लेटेस्ट अपडेट

विशेषज्ञों की राय: सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में कीमतों में और इजाफा हो सकता है। साथ ही, सोना हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता है, खासकर जब बाजार में अस्थिरता हो।

स्थानीय व्यापारी की प्रतिक्रिया

विनोद माहेश्वरी सर्राफा एसोसिएशन लखनऊ के वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि,“अभी कीमती धातुओं में मांग बनी हुई है। शादी सीजन के चलते खरीदारों की अच्छी भीड़ देखी जा रही है।”
Gold and Silver Price

उपभोक्ताओं के लिए सलाह

  • रेट की तुलना हमेशा स्थानीय दुकानों से करें।
  • हॉलमार्क सोना ही खरीदें।
  • चालान ज़रूर लें ताकि भविष्य में कोई समस्या न हो।

1925 से 2025 तक 100 वर्ष,10 ग्राम सोने का बाजार मूल्य

Gold and Silver Price

वर्ष      मूल्य रुपए में

1925   18.75
1926   18.43
1927   18.37
1928   18.37
1929   18.43
1930   18.05
1931   18.18
1932    23.06
1933    25.05
1934    28.81
1935    30.81
1936    29.81
1937    30.18
1938    29.93
1939    31.75
1940    36.05
1941    37.43
1942    44.05
1943    51.05
1944    52.93
1945    62.00
1946    83.87
1947    88.62
1948    95.87
1949    96.18
1950    97.18
1951    98.00
1952    76.81
1953    73.00
1954    77.00
1955    79.00
1956    90.00
1957    90.00
1958    95.00
1959    102.00  
1960    111.00
1961     119.00
1962     119.00
1963     97.00
1964     63.00
1965     72.00
1966     84.00
1967    102.00
1968    162.00
1969    176.00
1970    184.00
1971    193.00
1972    202.00
1973    278.00
1974    506.00
1975    540.00
1976    572.00
1977    576.00
1978    685.00
1979    937.00
1980    1330.00
1981    1700.00
1982    1645.00
1983    1800.00
1984    1970.00
1985    2130.00
1986    2140.00
1987    2570.00
1988    3130.00
1989    3140.00
1990    3200.00
1991    3466.00
1992    4334.00
1993    4140.00
1994    4598.00
1995    4680.00
1996    5160.00
1997    4725.00
1998    4045.00
1999    4680.00
2000    4400.00
2001    4300.00
2002    5000.00
2003    5600.00
2004    5850.00
2005    7000.00
2006    8400.00
2007    10800.00
2008    12500.00
2009    14500.00
2010    18500.00
2011    26400.00
2012    29500.00
2013    29600.00
2014    28734.00
2015    26845.00
2016    29560.00
2017    29920.00
2018    31730.00
2019    36080.00
2020    48480.00
2021    50000.00
2022    53000.00
2023    60000.00
2024    80000.00
2025    97000.00

Hindi News / Lucknow / Gold And Silver Rate Today: लखनऊ में आज सोने-चांदी की कीमतों में उछाल! जानिए 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के रेट

ट्रेंडिंग वीडियो