script‘जनसेवक नहीं भूमाफिया हैं’, भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे अखिलेश यादव    | Patrika News
लखनऊ

‘जनसेवक नहीं भूमाफिया हैं’, भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे अखिलेश यादव   

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को लोहिया पार्क में डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया।

लखनऊMar 23, 2025 / 02:25 pm

Prateek Pandey

akhilesh yadav
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने सबसे ज्यादा जमीनों पर कब्जा किया है और वे भूमाफिया बनकर सामने आए हैं। उन्होंने निलंबित आईएएस अधिकारी को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।

अधिकारी नहीं भाजपा नेता भी बन गए भूमाफिया

सपा प्रमुख ने कहा कि लंबे समय से जमीन का बंटवारा हो रहा था। केवल एक अधिकारी नहीं बल्कि भाजपा के नेता भी भूमाफिया बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहनलालगंज और सरोजनी नगर में सबसे ज्यादा जमीनें भाजपा के नेताओं ने कब्जा की हैं। वे जनसेवक नहीं बल्कि भूमाफिया हो गए हैं।
यह भी पढ़ें

मुस्कान की पड़ोसी पुष्पा ने खोले कई राज, घर छोड़ने से पहले सास को सुनाई थी खरी-खोटी

बागी विधायकों को लेकर क्या बोले अखिलेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “आगरा में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? गाजियाबाद में उन्हीं का विधायक क्या आरोप लगा रहा है? अधिकारी और सरकार मिलकर जनता को लूट रहे हैं। अयोध्या में एक एसडीएम शिवम यादव पर लगातार दबाव बना रहा था। गाली-गलौज करके पैसे लेना चाहता था। उस एसडीएम के कारण उसकी जान तक चली गई। इसके लिए कौन दोषी है?”
यह भी पढ़ें

अचानक बदले मौसम से बढ़ी किसानों की चिंता, आंधी और हल्की बारिश से मिलेगी राहत, IMD अलर्ट

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा कि सरकार में बैठे हुए लोग भ्रष्ट हैं। एक पड़ोसी राज्य में 50 करोड़ रुपये पकड़े गए थे, उसका आरोप किस आईएएस पर लगा है? उन्होंने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया ने सप्त क्रांति का आंदोलन, समानता और सबको बराबरी के लिए इकट्ठा करने का रास्ता बनाया था। आज के दिन हम लोग उन्हें तो याद कर ही रहे हैं, इसके साथ सुखदेव राजगुरु और भगत सिंह को भी याद कर रहे हैं।

Hindi News / Lucknow / ‘जनसेवक नहीं भूमाफिया हैं’, भाजपा नेताओं पर जमकर बरसे अखिलेश यादव   

ट्रेंडिंग वीडियो