UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला: विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी देश की बेटियों का अपमान
Lucknow Politics: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा नेता रामगोपाल यादव की विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की .
UP Politics anti-Dalit statement: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित दयालबाग में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, सामाजिक प्रतिनिधित्व, न्यायिक भागीदारी, और राष्ट्र निर्माण में शोषित-वंचित समाज की भूमिका सुनिश्चित करने हेतु ठोस प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर, तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता अरुण राजभर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इन नेताओं ने संगठन की आगामी रणनीतियों और जनहित नीतियों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।
सपा नेता की टिप्पणी की निंदा
बैठक के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की गई जातिगत टिप्पणी की कड़ी निंदा की। राजभर ने कहा कि व्योमिका सिंह का अपमान हर भारतीय और भारतीय बेटी का अपमान है। उन्होंने सपा पर दलितों और महिलाओं के प्रति अपमानजनक रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
जिसकी संख्या अधिक, उसकी भागीदारी पक्की’सुभासपा की नई रणनीति घोषित
बैठक में सुभासपा ने “जिसकी संख्या अधिक, उसकी भागीदारी सुनिश्चित” के सिद्धांत पर निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प दोहराया। पार्टी ने संविधान आधारित समतामूलक समाज के निर्माण के लिए अपने प्रयासों को और तेज करने का निर्णय लिया। संगठनात्मक विस्तार के तहत, विभिन्न जिलों में पार्टी की उपस्थिति बढ़ाने और नए सदस्यों की भर्ती पर जोर दिया गया। सुभासपा ने हाल ही में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में पुनः शामिल होकर अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत की है।
पार्टी ने आगामी चुनावों में दलितों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पार्टी सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी और जातिगत भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
Hindi News / Lucknow / UP Politics: ओमप्रकाश राजभर का बड़ा हमला: विंग कमांडर व्योमिका पर टिप्पणी देश की बेटियों का अपमान