scriptमहराजगंज में संजय पांडे खेलेंगे जिलाध्यक्ष की दूसरी पारी, पिता रह चुके हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य | Patrika News
महाराजगंज

महराजगंज में संजय पांडे खेलेंगे जिलाध्यक्ष की दूसरी पारी, पिता रह चुके हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य

महराजगंज जिले में BJP नेतृत्व ने लगातार दूसरी बार निर्वतमान जिलाध्यक्ष संजय पांडेय पर भरोसा जताया है।पार्टी ने दोबारा जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को तेज करने के लिए की गई है। जिले में पार्टी संगठन में काफी हर्ष है।

महाराजगंजMar 16, 2025 / 10:20 pm

anoop shukla

रविवार को BJP नेतृत्व की हरी झंडी मिलने के बाद महराजगंज के नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो गई। जिला चुनाव अधिकारी ओंकार केशरी ने जिलाध्यक्ष केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के भरोसेमंद निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक उर्फ संजय पांडेय के नाम की घोषणा की।
यह भी पढ़ें

संतकबीर नगर में जिले की कमान महिला के हाथों में, नीतू सिंह बनी BJP की पहली महिला जिलाध्यक्ष

बूथ स्तर से शुरू हुई थी संजय पांडेय की राजनीति

संजय पांडेय महराजगंज के घुघली के भुवना के मूल निवासी हैं। इनके पिता स्व. लालजी पांडेय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे हैं और जब महराजगंज गोरखपुर में था तो भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे। तीन बार भाजपा से विधायक का चुनाव भी लड़े हैं। नए जिलाध्यक्ष गांव के बूथ अध्यक्ष से राजनीति शुरू की और मंडल पदाधिकारी बने। भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री, दो बार जिला मंत्री और एक बार जिला उपाध्यक्ष बने। 16 सितंबर-23 को जिलाध्यक्ष बने और रविवार को दुबारा जिलाध्यक्ष के रूप में दूसरी पारी खेलने को मिली है।नगर पालिका चुनाव में तत्कालीन जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास की पत्नी को पार्टी ने महराजगंज नगरपालिका का अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया था। इस घोषणा के बाद अशोक उर्फ संजय पांडेय को जिला संयोजक नियुक्त किया गया था। इसके बाद वे जिलाध्यक्ष का पदभार संभाले थे। रविवार को पुनः BJP नेतृत्व ने दूसरी बार विश्वास जताया है।

Hindi News / Mahrajganj / महराजगंज में संजय पांडे खेलेंगे जिलाध्यक्ष की दूसरी पारी, पिता रह चुके हैं जनसंघ के संस्थापक सदस्य

ट्रेंडिंग वीडियो