एमपी में मंत्री विजय शाह के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के सेना पर दिए गए बयान पर सियासत गरमा उठी। पूरे प्रदेश की तरह मंदसौर में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया।
मल्हारगढ़ व बूढ़ा में कांग्रेस, बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने
उपमुख्यमंत्री द्वारा सेना के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान का विरोध कर रहे कांग्रेसियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं का विवाद हो गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान मल्हारगढ़ व बूढ़ा में कांग्रेस , बीजेपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए।
दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दोनों जगहों पर विवाद की स्थिति बनी। विवाद के बाद मल्हारगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और कांग्रेस के 11 कार्यकर्ताओं से बांड भरवाए। इधर बूढ़ा में बीजेपी कार्यकर्ताओं से हुए विवाद में संजीत ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर धाकड़ के कपड़े फट गए। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।