उधर इस मामले में एसपी के निर्देश पर दो टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान रजनीश चौहान (22)के रूप में हुई है। रजनीश दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक साल बाद वह छुट्टी लेकर बीस दिन पहले घर आया था।
आज ही वह वापस दिल्ली जाने वाला था।
रात में घर से निकला था मृतक
मृतक के बड़े भाई वैभव ने बताया कि रात में भोजन करने के बाद वह दिल्ली जाने की तैयारियों में जुटा था। उसी वक्त किसी का फोन आने की बात कह कर वह घर से निकल गया। भोर में कुछ लोगों ने नहर के पास उसका शव देखा।. लोगों ने उसकी सूचना पुलिस में साथ रजनीश के दोनों भाइयों को दी।