scriptUP Crime : मेरठ में ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से सरेराह छेड़छाड़ | UP Crime: Woman constable returning home from duty molested in Meerut | Patrika News
मेरठ

UP Crime : मेरठ में ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से सरेराह छेड़छाड़

UP Crime : अचानक बरसात शुरू होने की वजह से महिला कांस्टेबल सड़क किनारे एक पेड़ के नीचे रुक गई थी। आराप है कि यहां पहले से खड़े युवक ने छोड़छाड़ कर दी।

मेरठJul 14, 2025 / 01:22 pm

Shivmani Tyagi

Police

प्रतीकात्मक फोटो ( AI )

UP Crime : पुलिस भले ही एक के बाद एक एनकाउंटर कर रही हो लेकिन अपराधियों में अभी भी पुलिस का खौफ नहीं दिख रहा। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि मेरठ की इस घटना ने यह सवाल खड़ा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेरठ में रात की ड्यूटी से घर लौट रही एक महिला कांस्बेटल के साथ छेड़छाड़ की गई और विरोध करने पर बाइक पर खींचने का प्रयास भी किया गया। पुलिस का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है आरोपियो के सबक सिखाया जाएगा।

संबंधित खबरें

बरसात होने की वजह से रुक गई थी महिला कांस्टेबल

मेरठ के कंकरखेड़ा में तैनात एक महिला कांस्टेबल रात्रि ड्यूटी के बाद घर लौट रही थी। महिला कांस्टेबल स्कूटी से थी। अचानक बरसात शुरू हो जाने की वजह से महिला 510 आर्मी बेस के पास रुक गई। यहां पहले से एक बाइक सवार रुका हुआ था। आरोप है कि बाइक सवार ने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ कर दी और विरोध करने पर अभद्रता करने लगा। इतना ही नहीं विरोध करने पर आरोपी युवक ने महिला कांस्टेबल को खींचने का भी प्रयास किया। शोर सुनकर यहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

लोगों के इकट्ठा होता हुआ देख भाग निकला आरोपी ( UP Crime )

लोगों के इकट्ठा होता हुआ देख आरोपी वहां से भाग निकला। इस घटना के बाद कार सवार युवकों ने महिला कांस्टेबल को आबुलेन पुलिस चौकी पर छोड़ा। इस घटना का पता चलने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कराते हुए चेकिंग कराई लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह अलग बात है कि अभी तक महिला कांस्टेबल को खींचने के प्रयास की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन जिस तरह युवक ने महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की है यह घटना आम जनता की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रही है। लोग यही कह रहे हैं कि जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी का क्या होगा।

Hindi News / Meerut / UP Crime : मेरठ में ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल से सरेराह छेड़छाड़

ट्रेंडिंग वीडियो