18 से 22 मार्च तक का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 18 मार्च को मौसम साफ रहने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। 19 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 20 मार्च को मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है। 21 और 22 मार्च को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें के आसार है।
पढ़ें न्यूनतम अधिकतम तापमान
प्रदेश में तापमान धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।
लखीमपुर खीरी में सबसे ज्यादा 25℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। चुर्क में 21.5℃, गोरखपुर में 21.2℃, फुरसत गंज में 20.5℃, फतेहगढ़ में 20℃ और हमीरपुर में 20.2℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं अयोध्या में 37℃, वाराणसी बीएचयू में 36.1℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।