गर्मी या भारी बारिश?,
प्रदेश में आने वाले दिनों में कहीं भी बारिश और कोहरे का अलर्ट नहीं जारी किया गया है। 4 और 5 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम पूरी तरह से साफ बने रहने के आसार जताए गए हैं। कई जिलों में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में भारी इजाफा रहेगा। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अलर्ट जारी किया है।
कहां-कितना तापमान
यूपी में तापमान की बात जाए तो फिलहाल कुछ जिलों में अब भी ठंड का एहसास किया जा रहा है। बहराइच में सबसे कम 10.8℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किय़ा गया। इसके अलावा नजीबाबाद में 11℃, बरेली में 11.5℃, मेरठ में 11.4℃, झांसी में 11.4℃, अयोध्या में 11.5℃ और बांदा में 11.1℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं बाराबंकी में 30℃, वाराणसी में 31.9℃, बहराइच में 30.2℃, प्रयागराज में 31℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। जबकि, मुरादाबाद में 12.9℃ न्यूनतम और 30℃ अधिकतम तापमान रहा। जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
बता दें कि आज 4 मार्च को भी मौसम साफ ही रहेगा। लेकिन इस बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 5 मार्च को भी मौसम साफ ही रहेगा, लेकिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। 7 और 8 मार्च को भी मौसम का यही रुख हो सकता है।