scriptभाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP विधयाक में हुई बहस, कहा- ये आपकी विधानसभा नहीं है, देखें वीडियो  | Moradabad BJP MLA debate with BJP District panchayat President | Patrika News
मुरादाबाद

भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP विधयाक में हुई बहस, कहा- ये आपकी विधानसभा नहीं है, देखें वीडियो 

Moradabad News: मुरादाबाद में जिला पंचायत की बैठक में भाजपा विधायक रामवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह में हॉट-टॉक हो गया। मौके पर मौजूद सपा विधायक मुस्कुराते रहें। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

मुरादाबादMar 08, 2025 / 08:55 pm

Nishant Kumar

Moradabad
Moradabad MLA Hot-Talk with District Panchayat President: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में जिला पंचायत की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामवीर सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ शेफाली सिंह में तीखी बहस हो गई। मौके पर मौजूद भाजपा एमएलसी हाथ जोड़कर मामले को शांत करने का प्रयास कर रहे थें तो वही सपा विधायक मुस्कुराते हुए नजर आएं। 

कांग्रेस ने पोस्ट किया वीडियो 

कांग्रेस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर शेयर करते हुए लिखा कि मुरादाबाद में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष और भाजपा विधायक जिला पंचायत की बैठक में भिड़ गए। जहां बैठकर इन्हें जिले के विकास पर चर्चा करनी चाहिए, वहां ये लोग तू-तू मैं-मैं से फुर्सत ही नहीं पा रहे हैं। वैसे लग तो यह रहा है कि झगड़े की जड़ लूट के धन में हिस्सेबाजी की है।

क्या है पूरा मामला ? 

दरअसल, शुक्रवार को मुरादाबाद के जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हुई। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह और कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह और भाजपा एमएलएसी शामिल हुए। भाजपा विधायक रामवीर सिंह ने जल निगम के अधिकारियों से विकास कार्यो की जानकारी मांगी। इसके बाद शैफाली सिंह नाराज हो गईं। 
यह भी पढ़ें

पत्रकार की हत्या के बाद गरमाई प्रदेश की सियासत, सपा-कांग्रेस ने कहा- यूपी में जंगलराज 

दोनों भाजपा नेताओं के बीच पुरानी अदावत 

ठाकुर रामवीर सिंह और डॉ. शैफाली सिंह की अदावत पुरानी है, लेकिन कुंदरकी उपचुनाव में यह चरम पर पहुंच गई। रामवीर को लगा कि शैफाली ने चुनाव में उनके खिलाफ काम किया था। संगठन में भी इस पर चर्चा हुई, लेकिन पार्टी ने चुनाव के दौरान इसे दबाए रखा। रामवीर तब अपने चुनाव में व्यस्त थे और विवाद नहीं चाहते थे। बम्पर जीत के बाद उन्होंने ध्यान नहीं दिया, लेकिन शुक्रवार को जिला पंचायत बोर्ड बैठक में, पदेन सदस्य के रूप में पहुंचे रामवीर ने अधिकारियों से सीधे सवाल करने शुरू कर दिए, जिससे अध्यक्ष शैफाली सिंह भड़क गईं।

Hindi News / Moradabad / भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष और BJP विधयाक में हुई बहस, कहा- ये आपकी विधानसभा नहीं है, देखें वीडियो 

ट्रेंडिंग वीडियो