कई राजनीतिक मुकदमे भी दर्ज
विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) पहले भी 17 महीने जिले की कमान सफलतापूर्वक चला चुके हैं। इस अवधि में उन्होंने जिले में पार्टी संगठन को मजबूती से खड़ा भी किया था। साथ ही डेढ़ दर्जन राजनीतिक मुकदमे भी उन पर लगे। इसी का इनाम उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष क रूप में मिला है।
बधाई देने वालों का लगा तांता
महानगर अध्यक्ष पर इम्पोर्टेड अध्यक्ष के रूप में नए चेहरे की ताजपोशी ने पुराने दिग्गजो में हलचल पैदा कर दी है। बहरहाल बुधबाजार क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस ने आमने-सामने अपने-अपने अध्यक्ष मनोनीत कर सियासत को दिलचस्प तो बना ही दिया है। गुरुवार को जैसे ही जिला और महानगर अध्यक्षों की सूची जारी हुई तो विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) और हाजी जुनैद को बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लग गया। विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) ने समाजवादी पार्टी से की शुरुआत
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने दूसरी बार विनोद गुंबर को जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं पूर्व विधायक इकराम कुरैशी के बेटे जुनैद कुरैशी को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। बुध बाजार कोठीवाल नगर गीता ज्ञान मंदिर निवासी विनोद गुंबर (Vinod Gumbar) ने समाजवादी पार्टी से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने बड़े भाई को 1999 में पार्षद का चुनाव जीतने में मदद की। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव से नजदीकी के कारण उनको 2002 सपा का महानगर अध्यक्ष बनाया गया।