script16 वर्षीय छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार महिला टीचर को मिली जमानत | Female teacher of big school accused of raping minor student granted bail | Patrika News
मुंबई

16 वर्षीय छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार महिला टीचर को मिली जमानत

Mumbai Crime: मुंबई के नामचीन स्कूल की महिला टीचर पर अपने ही स्कूल के छात्र के साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगा है। इस मामले में अब आरोपी टीचर को जमानत मिल गई है।

मुंबईJul 22, 2025 / 07:39 pm

Dinesh Dubey

Mumbai Teacher raped student

File Photo

मुंबई की एक विशेष पॉस्को अदालत ने 16 वर्षीय छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार 40 वर्षीय महिला टीचर को जमानत दे दी है। आरोपी शिक्षिका मुंबई के नामचीन स्कूल में पढ़ाती थीं। उसे इसी महीने पुलिस ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्र के साथ जबरन यौन संबंध बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अदालत के जमानत आदेश की विस्तृत कॉपी अभी उपलब्ध नहीं है।
आरोपी शिक्षिका दो बच्चों की मां है। उसकी ओर से वकील नीरज यादव और दीपा पुंजानी ने अदालत में दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है और जांच के लिए पुलिस हिरासत की आवश्यकता भी नहीं है। पुलिस ने शिक्षिका और उसकी एक महिला मित्र के खिलाफ पॉस्को एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि शिक्षिका ने अपने ही स्कूल के एक छात्र का यौन शोषण किया। जब छात्र ने संबंध तोड़ दिए, तो शिक्षिका ने अपनी मित्र के जरिए छात्र से दोबारा संपर्क करने की कोशिश की। शिकायत के अनुसार, शिक्षिका ने छात्र की मर्जी के खिलाफ उसके साथ कार में और एक फाइव स्टार होटल में शारीरिक संबंध बनाए थे। पुलिस ने एक कार को भी जब्त किया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

मुंबई में दो किशोरियों का यौन उत्पीड़न, महिला से रेप

मुंबई पुलिस ने 62 वर्षीय प्रफुल लोढ़ा को दो नाबालिग लड़कियों के यौन उत्पीड़न और एक महिला से बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को घर में बंधक बनाया, प्रताड़ित किया और आपत्तिजनक तस्वीरें लीं। वह भाजपा नेता का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है। पुलिस ने जलगांव, जामनेर और पहुर में लोढ़ा की संपत्तियों की तलाशी ली, जहां से एक लैपटॉप, पेन ड्राइव और कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए। लोढ़ा पर पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

Hindi News / Mumbai / 16 वर्षीय छात्र के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार महिला टीचर को मिली जमानत

ट्रेंडिंग वीडियो