scriptदसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में नागौर के 97.26 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण, प्रदेश में तीसरा स्थान | Patrika News
नागौर

दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में नागौर के 97.26 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण, प्रदेश में तीसरा स्थान

नागौर जिले के विद्यार्थियों ने लगातार दूसरे साल सुधारा परिणाम, रैंकिंग भी सुधारी, प्रवेशिका में छात्राओं का शत-प्रतिशत परिणाम, प्रदेश में दूसरा स्थान, डीडवाना-कुचामन जिले का प्रदेश में चौथा स्थान

नागौरMay 29, 2025 / 11:07 am

shyam choudhary

Pooja choudhary got 99.50 % in 10th board

Pooja choudhary got 99.50 % in 10th board

नागौर. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से बुधवार को दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। दसवीं में नागौर व डीडवाना-कुचामन जिले के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया है। नागौर जिले का औसत परिणाम 97.26 प्रतिशत रहा है, जबकि वर्ष 2024 में 96.51 प्रतिशत व वर्ष 2023 में 95.04 प्रतिशत था। गत वर्ष नागौर, प्रदेश में छठे स्थान पर था, वहां इस बार विद्यार्थियों ने औसत परिणाम सुधारते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार डीडवाना-कुचामन जिले ने 97.23 प्रतिशत औसत परिणाम के साथ प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है, जबकि गत वर्ष तीसरा स्थान था। इस बार डीडवाना-कुचामन जिले की रैंक व औसत परिणाम में हल्की गिरावट आई है। इस बार प्रदेश में पहले स्थान पर सीकर (97.56 प्रतिशत) व दूसरे स्थान पर झुंझुनूं (97.53 प्रतिशत) रहा है। गौरतलब है कि गत वर्ष झुंझुनूं व सीकर क्रमश: प्रथम व दूसरे स्थान पर थे। बोर्ड ने इस बार प्रदेश के 41 जिलों के हिसाब से दसवीं का परिणाम जारी किया है।
दसवीं का परिणाम एक नजर

विद्यार्थी – नागौर – डीडवाना

कुल पंजीकृत – 27,573 – 27,813

छात्र – 14,423 – 14,617

छात्राएं – 13,150 – 13,196

परीक्षा में बैठे – 27,107 – 27,328
छात्र – 14,127 – 14,326

छात्राएं – 12,980 – 13,002

प्रथम श्रेणी – 16,658 – 17,525

द्वितीय श्रेणी – 8439 – 8039

तृतीय श्रेणी – 1267 – 1008

कुल उत्तीर्ण – 26,365 – 26,572
औसत प्रतिशत – 97.26 – 97.23

छात्र प्रतिशत – 97.06 – 96.98

छात्रा प्रतिशत – 97.49 – 97.52

हमेशा की तरह छात्राओं का परिणाम बेहतर

नागौर जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27,573 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 27,107 ने परीक्षा दी। इसमें 14,127 छात्र तथा 12,980 छात्राएं थी। छात्रों का परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा है, वहीं छात्राओं का परिणाम 97.49 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार डीडवाना कुचामन जिले में कुल 27,813 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 27,328 ने परीक्षा दी। इनमें 14,326 छात्र व 13,002 छात्राएं थी। छात्रों का औसत परिणाम 96.98 प्रतिशत तथा छात्राओं का 97.52 प्रतिशत रहा। हमेशा की तरह दोनों जिलों में छात्राओं का परिणाम छात्रों से बेहतर रहा।
नागौर जिला : दसवीं कक्षा- पिछले 10 साल का परिणाम

वर्ष – औसत परिणाम – प्रदेश में स्थान

2015 – 86 प्रतिशत – प्रथम

2016 – 88.84 प्रतिशत – दूसरा

2018 – 84.70 प्रतिशत – तीसरा
2019 – 85.02 प्रतिशत – तीसरा

2020 – 87.20 प्रतिशत – तीसरा

2021 – 99.44 प्रतिशत – 25वां

2022 – 91.44 प्रतिशत – प्रथम

2023 – 95.04 प्रतिशत – तीसरा
2024 – 96.51 प्रतिशत – छठा

2025 – 97.26 प्रतिशत – तीसरा

प्रवेशिका में नागौर जिले का दूसरा स्थान

दसवीं बोर्ड परीक्षा के साथ प्रवेशिका का परिणाम भी जारी किया गया, जिसमें नागौर जिले के 97.67 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि डीडवाना-कुचामन जिले के 92.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नागौर जिले के विद्यार्थियों ने परिणाम सुधारते हुए चौथे स्थान से जहां दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं डीडवाना-कुचामन जिले की रैंक पहले से सातवें पर खिसक गई है। नागौर जिले में प्रवेशिका में कुल 172 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 79 छात्र व 93 छात्राएं थीं। इनमें से 168 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले में छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसी प्रकार डीडवाना-कुचामन जिले में 128 विद्यार्थियों ने प्रवेशिका की परीक्षा दी, जिसमें 68 छात्र व 60 छात्राएं थी। 118 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए।

Hindi News / Nagaur / दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में नागौर के 97.26 फीसदी बच्चे उत्तीर्ण, प्रदेश में तीसरा स्थान

ट्रेंडिंग वीडियो