दसवीं का परिणाम एक नजर विद्यार्थी – नागौर – डीडवाना कुल पंजीकृत – 27,573 – 27,813 छात्र – 14,423 – 14,617 छात्राएं – 13,150 – 13,196 परीक्षा में बैठे – 27,107 – 27,328
छात्र – 14,127 – 14,326 छात्राएं – 12,980 – 13,002 प्रथम श्रेणी – 16,658 – 17,525 द्वितीय श्रेणी – 8439 – 8039 तृतीय श्रेणी – 1267 – 1008 कुल उत्तीर्ण – 26,365 – 26,572
औसत प्रतिशत – 97.26 – 97.23 छात्र प्रतिशत – 97.06 – 96.98 छात्रा प्रतिशत – 97.49 – 97.52 हमेशा की तरह छात्राओं का परिणाम बेहतर नागौर जिले में दसवीं बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 27,573 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 27,107 ने परीक्षा दी। इसमें 14,127 छात्र तथा 12,980 छात्राएं थी। छात्रों का परिणाम 97.06 प्रतिशत रहा है, वहीं छात्राओं का परिणाम 97.49 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार डीडवाना कुचामन जिले में कुल 27,813 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 27,328 ने परीक्षा दी। इनमें 14,326 छात्र व 13,002 छात्राएं थी। छात्रों का औसत परिणाम 96.98 प्रतिशत तथा छात्राओं का 97.52 प्रतिशत रहा। हमेशा की तरह दोनों जिलों में छात्राओं का परिणाम छात्रों से बेहतर रहा।
नागौर जिला : दसवीं कक्षा- पिछले 10 साल का परिणाम वर्ष – औसत परिणाम – प्रदेश में स्थान 2015 – 86 प्रतिशत – प्रथम 2016 – 88.84 प्रतिशत – दूसरा 2018 – 84.70 प्रतिशत – तीसरा
2019 – 85.02 प्रतिशत – तीसरा 2020 – 87.20 प्रतिशत – तीसरा 2021 – 99.44 प्रतिशत – 25वां 2022 – 91.44 प्रतिशत – प्रथम 2023 – 95.04 प्रतिशत – तीसरा
2024 – 96.51 प्रतिशत – छठा 2025 – 97.26 प्रतिशत – तीसरा प्रवेशिका में नागौर जिले का दूसरा स्थान दसवीं बोर्ड परीक्षा के साथ प्रवेशिका का परिणाम भी जारी किया गया, जिसमें नागौर जिले के 97.67 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि डीडवाना-कुचामन जिले के 92.19 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। नागौर जिले के विद्यार्थियों ने परिणाम सुधारते हुए चौथे स्थान से जहां दूसरा स्थान प्राप्त किया है, वहीं डीडवाना-कुचामन जिले की रैंक पहले से सातवें पर खिसक गई है। नागौर जिले में प्रवेशिका में कुल 172 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 79 छात्र व 93 छात्राएं थीं। इनमें से 168 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिले में छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इसी प्रकार डीडवाना-कुचामन जिले में 128 विद्यार्थियों ने प्रवेशिका की परीक्षा दी, जिसमें 68 छात्र व 60 छात्राएं थी। 118 विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए।