scriptसवा किलो सोना, डेढ़ करोड़ नकद और 10 करोड़ की जमीन… राजस्थान के दो भाइयों ने भरा 14 करोड़ का मायरा | two brothers from Nagaur Rajasthan gave 1.25 kg gold, Rs 1.5 crore cash and land worth Rs 10 crore in Mayra | Patrika News
नागौर

सवा किलो सोना, डेढ़ करोड़ नकद और 10 करोड़ की जमीन… राजस्थान के दो भाइयों ने भरा 14 करोड़ का मायरा

नागौर जिले में बेदावड़ी के दो भाइयों ने अपने भांजे की शादी में कुल 14 करोड़ रुपए का मायरा भरा, गुरुवार को होनी है शादी

नागौरMar 05, 2025 / 08:02 pm

pushpendra shekhawat

mayra
नागौर। शादी में बहन के यहां मायरा (भात) भरने में नागौर जिले के जाटों का कोई सानी नहीं है। बेदावड़ी गांव के दो व्यापारी भाइयों रामलाल-तुलछाराम फड़ौदा ने बुधवार को अपने भांजे इन्द्रराज की शादी में शेखासनी निवासी बहन संतोष देवी और बहनोई राजूराम बेड़ा के यहां कुल 14 करोड़ रुपए का मायरा भरा।
Mayra

सबसे बड़ा मायरा

मायरा में 1.31 करोड़ रुपए नकद, सवा किलो सोना, 5 किलो चांदी और 80 बीघा खेत की जमीन, 6 प्लॉट सहित 2 बड़े वाहन दिए हैं। नागौर जिले का अब तक का यह सबसे बड़ा मायरा बताया जा रहा है। यह मायरा पूरे मेड़ता क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। आईआईटी के छात्र इन्द्रराज की गुरुवार को शादी है।

मायरे में यह दिया

  • 10.25 करोड़ रुपए की 80 बीघा जमीन और 6 प्लॉट।
  • 1 करोड़ 31 लाख रुपए नकद।
  • 1 करोड़ 51 लाख रुपए के सवा किलो सोने के जेवरात।
  • 15 लाख के कपड़े।
  • 11 लाख के चांदी के जेवरात।
  • 13 लाख की एक लक्जरी कार।
  • 7 लाख का ट्रैक्टर मय ट्रॉली।

Hindi News / Nagaur / सवा किलो सोना, डेढ़ करोड़ नकद और 10 करोड़ की जमीन… राजस्थान के दो भाइयों ने भरा 14 करोड़ का मायरा

ट्रेंडिंग वीडियो