Air India की शाम की फ्लाइट को अचानक क्यों बुला लिया Delhi? इस शहर के लिए भरी थी उड़ान
Air India: फ्लाइट AI 9695 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी। जानकारी के अनुसार, उड़ान के कुछ समय बाद ही पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का आभास हुआ।
एयर इंडिया के विमान में आई तकनीकी खराबी (Photo-IANS)
Air India: सोमवार को दिल्ली से रांची के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 9695 में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों और विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस फ्लाइट को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शाम 6:20 बजे लैंड करना था, लेकिन टेकऑफ के कुछ समय बाद ही विमान को तकनीकी कारणों से वापस दिल्ली के लिए डायवर्ट करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर विमानन सुरक्षा और एयरलाइंस की तकनीकी तैयारियों पर सवाल उठाए हैं।
फ्लाइट AI 9695 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शाम 4:25 बजे उड़ान भरी थी। जानकारी के अनुसार, उड़ान के कुछ समय बाद ही पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का आभास हुआ। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और विमान को वापस दिल्ली की ओर मोड़ने का निर्णय लिया। इस दौरान विमान रनवे पर भी लौटा, जो एक असामान्य स्थिति थी। हालांकि, इस घटना में सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मानक प्रोटोकॉल का किया पालन
एयर इंडिया ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि विमान को तकनीकी जांच के लिए दिल्ली वापस लाया गया। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानक प्रोटोकॉल का पालन किया गया। यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, तकनीकी खराबी की सटीक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
AI-315 में तकनीकी खराबी की मिली थी सूचना
बता दें कि इससे पहले सोमवार सुबह एयर इंडिया की AI-315 में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट को वापस हांगकांग लौटना पड़ा। फ्लाइट स्थानीय समयानुसार हांगकांग से दोपहर 12.16 बजे रवाना हुई थी, लेकिन एक घंटे के बाद फ्लाइट तुरंत रनवे पर लौट आई।
12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानी नगर के पास एक मेडिकल कॉलेज कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान था, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर समेत कुल 242 लोग सवार थे। इसमें से 241 लोगों की मौत हो गई।
Hindi News / National News / Air India की शाम की फ्लाइट को अचानक क्यों बुला लिया Delhi? इस शहर के लिए भरी थी उड़ान