scriptफिर टला Axiom-4 मिशन, वजह आई सामने, अब 11 जून को लॉन्चिंग | Axiom-4 mission postponed again, reason revealed, now launching on June 11 | Patrika News
राष्ट्रीय

फिर टला Axiom-4 मिशन, वजह आई सामने, अब 11 जून को लॉन्चिंग

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक्सिओम-4 मिशन एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो राकेश शर्मा के नक्शेकदम पर चलने वाले हैं।

भारतJun 09, 2025 / 10:54 pm

Ashib Khan

Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग टली (Photo-IANS)

Axiom-4: एक्सिओम-4 (Ax-4) मिशन की लॉन्चिंग को खराब मौसम के कारण फिर से टाल दिया गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अनुसार, यह मिशन अब 11 जून को भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। पहले यह 10 जून को निर्धारित था। इस मिशन में भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला सहित अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 14 दिन के मिशन के लिए जाएंगे।

इसरो अध्यक्ष ने दी जानकारी

इसरो अध्यक्ष डॉ. वी. नारायणन ने एक्सिओम-4 मिशन के स्थगन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण मिशन की लॉन्चिंग 10 जून 2025 से स्थगित कर 11 जून 2025 को शाम 5:30 बजे निर्धारित की गई है। 

तीसरी बार टली लॉन्चिंग

बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग को टाला गया है। इससे पहले 29 मई को मिशन लॉन्च होना था,लेकिन नहीं हो पाया। फिर इसे 8 जून को शेड्यूल कर दिया गया था। इसके बाद इसे 10 जून को शेड्यूल कर दिया था। हालांकि अब इसे 11 जून को शेड्यूल किया गया है। 

भारत की अंतरिक्ष यात्रा में उपलब्धि

बता दें कि भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक्सिओम-4 मिशन एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि शुभांशु शुक्ला चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनेंगे, जो राकेश शर्मा के नक्शेकदम पर चलने वाले हैं, जिन्होंने 1984 में सोवियत अंतरिक्ष यान में उड़ान भरी थी।
यह भी पढ़ें

भारत के लाल का कमाल, शुभांशु शुक्ला चुने गए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के प्राइम एस्ट्रोनॉट 

केंद्रीय मंत्री ने भी जानकारी

दरअसल, एक्सिओम-4 मिशन के स्थगन को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी जानकारी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- प्रतिकूल मौसम के कारण, भारतीय गगनयात्री को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने वाले एक्सिओम-4 मिशन का प्रक्षेपण 10 जून से संभवतः 11 जून, 2025 तक पुनर्निर्धारित किया गया है। आगे की अपडेट, यदि कोई हो, तदनुसार साझा की जाएगी।

Hindi News / National News / फिर टला Axiom-4 मिशन, वजह आई सामने, अब 11 जून को लॉन्चिंग

ट्रेंडिंग वीडियो