राज्यों का खजाना भरेगा
वित्तीय वर्ष में बजट में दी गई जानकारी के अनुसार केंद्र को अगले वित्तीय वर्ष (2025-26) में 42.70 लाख करोड़ रुपए के कर राजस्व एकत्र होने का अनुमान है, इसमें से 14.22 लाख करोड़ रुपए राज्यों को हस्तांतरित किए जाएंगे। पिछले बजट में केंद्र ने चालू वित्तीय वर्ष मेंं राज्यों काे 12.20 लाख करोड़ रुपए हस्तांतरित किए जाने का अनुमान लगाया था। संशोधित अनुमानों में ज्यादा कर संग्रहण होने के कारण इस साल भी राज्यों को 12.20 लाख करोड के बजाय 12.74 लाख करोड रुपए दिए जाएंगे। इससे वैसे तो सभी प्रदेशों को लाभ होगा लेकिन जनसंख्या के लिहाज से बड़ा होने के कारण उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा राशि मिलेगी। यह भी पढ़ें
href="https://www.patrika.com/national-news/budget-2025-you-have-questions-in-your-mind-regarding-new-employment-and-business-know-answers-of-experts-19365473" target="_blank" rel="noopener">Budget 2025: नए रोजगार और व्यवसाय से जुड़े मन में हैं सवाल, जानिए एक्सपर्ट के जवाब
यों होगा केंद्र से हस्तांतरण (करोड़ रुपए में)
राज्य | इस साल मिलना था | इस साल मिलेगा | अगले साल मिलेगा |
मध्यप्रदेश | 95753 | 100018 | 111662 |
राजस्थान | 73504 | 76778 | 85716 |
छत्तीसगढ़ | 41557 | 43409 | 48463 |
उत्तर प्रदेश | 218816 | 228564 | 255172 |