scriptEid Holiday Cancelled: ईद की छुट्टी कैंसिल होने पर छिड़ा विवाद, लोगों ने बीजेपी सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप | Eid Holiday Canceled: Controversy erupted over cancellation of Eid holiday, people made these serious allegations against BJP government | Patrika News
राष्ट्रीय

Eid Holiday Cancelled: ईद की छुट्टी कैंसिल होने पर छिड़ा विवाद, लोगों ने बीजेपी सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

Eid Holiday Cancelled: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है।

भारतMar 28, 2025 / 04:38 pm

Shaitan Prajapat

Eid 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल… छत्तीसगढ़ में कब मनेगी ईद? जानें ईद-उल-फितर की सही तारीख
Eid Holiday Cancelled: हरियाणा में ईद-उल-फितर की छुट्टी रद्द किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य सरकार द्वारा अचानक छुट्टी रद्द करने के फैसले पर मुस्लिम समुदाय और विपक्षी दलों ने कड़ी नाराजगी जताई है। कई लोगों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर धार्मिक भेदभाव का आरोप लगाया है और इस फैसले को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ बताया है। इस फैसले के बाद राज्य में विरोध तेज हो गया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर मुस्लिम समुदाय के त्योहारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

बीजेपी सरकार को बताया मुस्लिम विरोधी

हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों ईद की छुट्टी रद्द कर दी है। इसके बाद से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नोटिफिकेशन जारी कर ईद की छुट्टी कैंसिल कर दी है। बीजेपी सरकार के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर नया विवाद पैदा हो गया है। यूजर्स जमकर सीएम नायब सिंह सैनी की खिचाई कर रहे है। बीजेपी सरकार को मुस्लिम विरोधी बताते हुए गंभीर आरोप लगा रहे है।

ईद की छुट्टी रद्द पर गहराया विवाद

मुस्लिम संगठनों ने सरकार से तुरंत छुट्टी बहाल करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कारणों से यह बदलाव किया गया है और जरूरत पड़ने पर संशोधन किया जा सकता है। फिलहाल, इस मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है।

‘बीजेपी सरकार शर्म करो’

kanna नाम के एक यूजर ने हरियाणा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा, शर्म आनी चाहिए बीजेपी सरकार पर, वो जानबूझकर मुसलमानों के खिलाफ ऐसा कर रहे हैं।

‘मुस्लिमों के त्योहार से भी नफरत’

dan god के अन्य यूजर ने बीजेपी सरकार से पूछा है कि वह मुसलमानों से इतनी नफरता क्यों करते है। उन्होंने एक्स पर लिखा, मुस्लिमों के त्योहार के भी नफ़रत।
यह भी पढ़ें

Eid Holiday: ईद के दिन भी खुले रहेंगे बैंक, RBI ने कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द, जानें वजह

‘रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर देते’

Mohammad Anas नाम के यूजर ने भी हरियाणा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि रविवार की छुट्टी भी कैंसिल कर देते आरएसएस के सिपाही। फिर लगता कि तुम्हारी सोच गंदी और सांप्रदायिक राजनीति करने की नहीं है।

‘होली पर मिली थी 3 दिन की छु​ट्टी’

एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, कितने अच्छे मंत्री हैं हमारे देश के… वैसे अच्छा किया अगर इरादा से ईद को प्रतिबंधित छुट्टी किया है, लेकिन होली भी तो मार्च में आई थी। इस मौके पर 3 दिनों तक बंद रहा।

‘शुक्रिया नफरत फेलाने के लिए’

सोशल मीडिया पर लोग जमकर सैनी सरकार पर निशाना साध रहे है। एक ने लिखा, शुक्रिया नफ़रत फेलाने के लिए। दूसरे ने लिखा, सीधे सीधे ना बोल पाये जो ईद के छुट्टी नहीं दूंगा!!!

Hindi News / National News / Eid Holiday Cancelled: ईद की छुट्टी कैंसिल होने पर छिड़ा विवाद, लोगों ने बीजेपी सरकार पर लगाया ये गंभीर आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो