scriptहरियाणा : 3.8 फीट का दूल्हा और 3.6 फीट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर बोले लोग- रब ने बना दी जोड़ी | Haryana: 3.8 feet tall groom and 3.6 feet tall bride, people on social media said- Rab Ne Bna Di jodi | Patrika News
राष्ट्रीय

हरियाणा : 3.8 फीट का दूल्हा और 3.6 फीट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर बोले लोग- रब ने बना दी जोड़ी

Haryana News: सोशल मीडिया पर हरियाणा निवासी नितिन वर्मा और पंजाब निवासी आरुषि की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों की कम हाइट की वजह से ये चर्चा में है। दोनों ने सादगी के साथ शादी की है।

अंबालाApr 15, 2025 / 04:05 pm

Ashib Khan

Haryana: हरियाणा के अंबाला में 3 फीट 8 इंच के नितिन वर्मा और पंजाब के रोपड़ की 3 फीट 6 इंच की आरुषि की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। इस अनोखी जोड़ी की शादी 6 अप्रेल 2025 को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ बिना दहेज के हुई। 13 अप्रेल को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित रिसेप्शन में दोनों ने खूब डांस किया, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वहीं दोनों की जोड़ी देखकर लोग कह रहे हैं कि ये रब ने बना दी जोड़ी है। 

दोनों ने सादगी से की शादी

दोनों ने 6 अप्रेल को बेहद सादगी से शादी की थी। इसके बाद 13 अप्रेल को उनका रिसेप्शन था। नितिन वर्मा और आरुषि का दो हफ्तों के अदंर रिश्ता तय हुआ था और फिर दोनों ने शादी कर दी। पूरी रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने शादी की थी। शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन ने पारंपरिक परिधान पहने थे।

जीजा और बहन ने ढूंढी दुल्हन

नितिन (25) और आरुषि (23) की मुलाकात नितिन की बहन खुशबू और जीजा गगन की मदद से हुई, जब उन्होंने आरुषि को रोपड़ में एक कंप्यूटर सेंटर पर देखा। दोनों ने पहली नजर में एक-दूसरे को पसंद किया। परिवार और समाज इस जोड़े से बेहद खुश हैं। 
यह भी पढ़ें

Viral Video: प्यार में हदें पार! सूटकेस में गर्लफ्रेंड, गार्ड ने किया चेक तो उड़ गए होश

12वीं पास है नितिन 

हरियाणा निवासी नितिन वर्मा 12वीं पास है और साइंस फैक्ट्री में काम करता है। नितिन के पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। वहीं पंजाब की आरुषि बीए पास है। आरुषि ने बताया कि उनकी छोटी हाइट को लेकर मां बहुत परेशान रहती थी। उन्होंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था। लेकिन अब शादी होने के बाद दोनों परिवार के लोग बहुत खुश हैं। 

Hindi News / National News / हरियाणा : 3.8 फीट का दूल्हा और 3.6 फीट की दुल्हन, सोशल मीडिया पर बोले लोग- रब ने बना दी जोड़ी

ट्रेंडिंग वीडियो