scriptOla-Uber वाले बताएंगे मौसम का हाल, IMD ने बनाया अपना मैसेंजर | IMDs new weather messengers Ola Uber Zomato Zepto delivery boys | Patrika News
राष्ट्रीय

Ola-Uber वाले बताएंगे मौसम का हाल, IMD ने बनाया अपना मैसेंजर

मौसम विभाग के मुताबिक Delivery Boy और दूसरे वर्कर कैसा भी मौसम हो अपने काम से पीछे नहीं हटते। लोगों के इन पर इसी भरोसे की बदौलत उन्हें मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

भारतJun 17, 2025 / 09:32 pm

Ashish Deep

Gig Worker, कचरा बीनने वालों को लेकर मौसम विभाग ने नया प्रयोग किया है। Patrika

Gig Workers news : मौसम की जानकारी लोगों तक जल्दी पहुंचाने के लिए IMD ने नया प्रयोग किया है। उसने Ola-Uber बाइक-कैब चलाने वाले या Zomato-Zepto का सामान पहुंचाने वाले Gig Workers को अपना मैसेंजर बनाया है। ये लोग Heat Wave Alert और दूसरे मौसमी बदलाव की जानकारी लोगों तक सामान पहुंचाने के साथ देंगे।

मौसम विभाग ने रंग के हिसाब से प्लेकार्ड बनाए

IMD ने अभी यह प्रयोग राजधानी दिल्ली में किया है। एक कार्यक्रम में IMD के डीजी मृत्युंजय मोहापात्रा ने Gig workers, Street vendors, कचरा बीनने वाले और घरेलू नौकरों के साथ समन्वय किया है। ये मैसेंजर WhatsApp के जरिए एक बार अलर्ट भेजेंगे। डीजी ने इस मौके पर कुछ प्लेकार्ड भी जारी किए, जिसमें मौसम के अलर्ट के हिसाब से कलर दिए हुए थे। मसलन लाल रंग वाला Heat Wave Alert के लिए और बाकी दूसरे तरह के अलर्ट के लिए है।

कम्युनिटी WhatsApp Group के जरिए मौसम का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अभी Mausam की जानकारी ऑनलाइन दी जाती है। कम्युनिटी WhatsApp Group के जरिए मौसम का अलर्ट भेजा जाएगा। IMD ने दिल्ली के एनजीओ के साथ साझेदारी में यह मुहिम शुरू की है। मौसम विभाग के मुताबिक ये लोग कैसा भी मौसम हो अपने काम से पीछे नहीं हटते। लोगों के इन पर इसी भरोसे की बदौलत उन्हें मौसम की सटीक जानकारी पहुंचाई जाएगी।

आसान हिंदी में दी जाएगी मौसम की जानकारी

मौसम विभाग ने कहा कि Heat Wave में सबसे ज्यादा रिस्क झेलने वाली आबादी पहली बार IMD के अलर्ट को लोगों तक पहुंचाएगी। यह जानकारी आसान शब्दों में हिंदी में दी जाएगी। इससे लोग मौसम के हिसाब से क्या ऐहतियात उठाने हैं, समय रहते उसका इंतजाम कर पाएंगे।

Hindi News / National News / Ola-Uber वाले बताएंगे मौसम का हाल, IMD ने बनाया अपना मैसेंजर

ट्रेंडिंग वीडियो