scriptDefence Budget 2025: क्यों अहम है भारत के लिए रक्षा बजट, चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों के मुकाबले कहां ठहरते हैं हम? | India Defence Budget 2025 Military power in compare with China Pakistan Bangladesh | Patrika News
राष्ट्रीय

Defence Budget 2025: क्यों अहम है भारत के लिए रक्षा बजट, चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों के मुकाबले कहां ठहरते हैं हम?

Defence Budget 2025: भारत के लगभग हर पड़ोसी देश पर चीन का प्रभाव पड़ चुका है। पाकिस्तान पहले से ही चीन के साथ है तो वहीं अब मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में बांग्लादेश भी चीन की तरफ झुका हुआ नजर आ रहा है।

भारतFeb 01, 2025 / 01:11 pm

Jyoti Sharma

India Defence Budget 2025 Military power in compare with China Pakistan Bangladesh

India Defence Budget 2025 Military power in compare with China Pakistan Bangladesh

Defence Budget 2025: भारत इन दिनों चारों तरफ से अपने दुश्मन देशों और चीन प्रभावित देशों से घिरा हुआ है, चाहे वो पाकिस्तान हो, बांग्लादेश हो, नेपाल हो, श्रीलंका हो या खुद चीन हो। वैसे तो वैश्विक हालातों को देखते हुए भारत लगातार हर साल अपने रक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए भारी-भरकम खर्च करता रहा है लेकिन अब भारत दुगुनी तेजी से अपने डिफेंस सेक्टर को और ज्यादा ताकतवर बनाने के लिए तैयारी कर रहा है। ये तैयारी भारत के बजट 2025 (Union Budget 2025) के रक्षा बजट में साफ-साफ देखी जा सकती है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कुल 6.81 लाख करोड़ रुपए का रक्षा बजट जारी किया है। जो पिछली बार से 61 हजार करोड़ रुपए ज्यादा है। यहां हम आपको ये बता रहे हैं कि भारत का रक्षा बजट चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों के मुकाबले कहां ठहरता है। 

कितना है चीन का Defence Budget

बात सबसे पहले चीन (China) की करते हैं। चीन भारत का एशियाई देशों में सबसे बड़ा प्रतिद्वंदी है। चीन दुनिया की दूसरी सबसे अर्थव्यवस्था तो है ही साथ ही दुनिया की दूसरी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति (Military Power) है। भारत इस लिस्ट में भले ही चौथे नंबर पर काबिज है लेकिन GDP की हिस्सेदारी के मुकाबले भारत पाकिस्तान (Pakistan) जैसे देशों से पीछे है। 
ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स के मुताबिक 2024 में चीन का रक्षा बजट 266 बिलियन डॉलर रहा। ये इसकी GDP का 1.7 प्रतिशत है। चीन के पास कुल 31 लाख 70 हजार सैनिक हैं। जिसमें से 20 लाख 35 हजार एक्टिव हैं और 5 लाख 10 हजार रिजर्व हैं। चीन के पास 4 लाख एयरफोर्स के सैनिक हैं। वहीं 25 लाख 45 हजार थल सैनिक हैं। वहीं 3 लाख 80 हजार नौसैनिक हैं। 

Defence Budget 2024 के हिसाब से भारत दूसरे नंबर पर

भारत ने 2024 में करीब 76 बिलियन डॉलर का रक्षा बजट जारी किया था। जो इसकी कुल GDP का 2.5 प्रतिशत के आस-पास रहा था। भारत के पास कुल 51 लाख 37 हजार सैनिक हैं। इसमें से 14 लाख 55 हजार सैनिक एक्टिव हैं, वहीं 11 लाख 55 हजार रिज़र्व हैं। भारत के पास 3 लाख 10 हजार वायुसैनिक हैं, वहीं 21 लाख 97 हजार थल सैनिक हैं, इसके अलावा 1 लाख 42 हजार नौसैनिक हैं।

पाकिस्तान का Defence Budget में तीसरा नंबर

पाकिस्तान (Pakistan Defence Budget) की बात करें तो एशियाई देशों में पाकिस्तान इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का रक्षा बजट 7 अरब 64 करोड़ रुपए है। 145 देशों की सूची में इसका 38वां स्थान है। पाकिस्तान के पास 17 लाख 4 हजार कुल सैनिक हैं। इनमें से 6 लाख 54 हजार सैनिक एक्टिव हैं, वहीं साढ़े 5 लाख सैनिक रिज़र्व हैं। पाकिस्तान के पास 78 हजार एयरफोर्स के सैनिक हैं, वहीं 13 लाख 11 हजार थल सैनिक हैं। इसके अलावा 1 लाख 24 हजार नौसैनिक हैं। 

मोहम्मद यूनुस का बांग्लादेश चौथे नंबर पर

पाकिस्तान के बाद इस लिस्ट में अगला नाम आता है बांग्लादेश का। बांग्लादेश (Bangladesh) का इस लिस्ट में चौथा नंबर है। बांग्लादेश का रक्षा बजट 4 अरब 37 करोड़ रहा था। इसके बाद नंबर आता है श्रीलंका का। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा दिसानायके चीन समर्थक और भारत विरोधी माने जाते हैं। ऐसे में श्रीलंका (Sri Lanka) भी इस लिहाज से बेहद अहम हो जाता है। श्रीलंका का डिफेंस बजट में 1 अरब 26 करोड़ रहा था। वहीं नेपाल का रक्षा बजट करीब 40 करोड़ 91 लाख रुपए का था। 

Hindi News / National News / Defence Budget 2025: क्यों अहम है भारत के लिए रक्षा बजट, चीन-पाकिस्तान-बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों के मुकाबले कहां ठहरते हैं हम?

ट्रेंडिंग वीडियो