झारखंड CM का एक्शन, एक झटके में 42 हजार महिलाओं की मंईयां सम्मान योजना की राशि को किया बंद, जानिए वजह
Maiyan Samman Yojana: झारखंड की सीएम मईंयां सम्मान योजना में गड़बड़ियों की जांच चल रही है। प्रशासन ने लातेहार जिला में 42 हजार से ज्यादा लाभुकों का नाम हटाया गया है।
Jharkhand Maiyan Samman Yojana: झारखंड के CM हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने मंईयां सम्मान योजना में हो रहे घोटाले की गड़बड़ी पकड़ी है। लातेहार जिले में हुई जांच में 42432 अपात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ लेते हुए पाया गया। दरअसल लाभ उठा रही महिलाएं संपन्न परिवार से हैं और अच्छे पेशे वाली हैं। इनमे शिक्षकों, पुलिसकर्मियों, पेंशनधारियों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं और संविदा कर्मियों ने भी योजना का अनुचित लाभ उठाया।
योजना की जांच करने के बाद सामने आया की जिले में कुल 1 लाख 48 हजार महिलाओं को इस योजना से जोड़ा गया था। उसके बाद अपात्र महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए हैं। यह जांच राज्य सरकार के आदेश पर जिला और राज्य स्तर पर की गई थी।
कितनी मिलती है आर्थिक सहायता
मंईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत 18 से 50 साल की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना जेएमएम के चुनावी वादे का हिस्सा थी।