बिहार और महाराष्ट्र नहीं इस राज्य के विधायकों पर सबसे ज्यादा दर्ज है केस, ADR रिपोर्ट में हुआ खुलासा
CRIMINAL CASES AGAINST SITTING MLAS: ADR की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 45 फीसदी विधायकों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होना स्वीकार किया है। इसके अलावा 29 प्रतिशत विधायकों ने माना कि उनके खिलाफ गंभीर अपराध के मामले हैं।
Adr Report: एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) ने 28 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के 4092 विधायकों के चुनाव के समय पेश हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी जुटाई है। एडीआर के मुताबिक देश में विभिन्न राज्यों के मौजूदा विधायकों के पास 73348 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। यह संपत्ति उत्तर-पूर्व के तीन राज्यों नगालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के एक साल के कुल बजट के बराबर है।
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 45 फीसदी विधायकों ने खुद के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज होना स्वीकार किया है। इसके अलावा 29 प्रतिशत विधायकों ने माना कि उनके खिलाफ गंभीर अपराध के मामले हैं।
119 विधायक अरबपति
रिपोर्ट के मुताबिक देश के 4092 विधायकों में से 119 विधायक अरबपति हैं। यानि तीन प्रतिशत विधायक अरबपति है। सबसे ज्यादा अरबपति विधायक आंध्र प्रदेश से है जहां 174 MLA में से 27 विधायक अरबपति है। 1000 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 4 विधायक है और 500-1000 करोड़ की संपत्ति वाले 8 विधायक है।
BJP विधायकों के पास है इतनी संपत्ति
जबकि 100-500 करोड़ की संपत्ति वाले 107 विधायक है। इसके अलावा 10 लाख से कम संपत्ति वाले 65 विधायक है। वहीं बीजेपी विधायकों के पास 26270 करोड़ की संपत्ति है।
पार्टी
कुल विधायक
कुल संपत्ति(करोड़ रुपए में)
बीजेपी
1653
26270
कांग्रेस
646
17357
तेलगु देशम
134
9108
शिवसेना
59
1758
डीएमके
132
1675
राज्य
कुल संपत्ति
औसत संपत्ति
अरबपति विधायक
कर्नाटक
14179
63
14
महाराष्ट्र
12424
43
6
आंध्र प्रदेश
11323
65
16
मध्यप्रदेश
2699
11
3
राजस्थान
1544
7
1
छत्तीसगढ़
459
5
0
(संपत्ति करोड़ों में)
आंध्र प्रदेश के 79% MLA पर क्रिमिनल केस दर्ज
देश में सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज है। आंध्र प्रदेश के 79 प्रतिशत विधायकों पर केस दर्ज है। इसके अलावा सिक्किम में सबसे कम 32 विधायकों में से सिर्फ एक विधायक के खिलाफ केस दर्ज है। टीडीपी के सबसे ज्यादा 134 में से 115 पर आपराधिक मामले दर्ज है। राजस्थान में 31 प्रतिशत विधायकों पर क्रिमिनल केस दर्ज है।