घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रात करीब 10 बजे यात्री अपनी-अपनी ट्रेनों का इंतजार कर रहे थे, जिसमें प्रयागराज एक्सप्रेस भी शामिल थी, जो प्रयागराज जा रही थी, जहां महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर खड़ी थी, जहां यात्रियों की अचानक भीड़ उमड़ने से प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 18 लोगों की मौत हो गई।
इन लोगों की हुई मौत
- आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सूर बिहार उम्र 79 वर्ष
- पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार दिल्ली उम्र 41 वर्ष
- शीला देवी पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार दिल्ली उम्र 50 वर्ष
- व्योम पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना दिल्ली उम्र 25 वर्ष
- पूनम देवी पत्नी मेघनाथ निवासी सारण बिहार उम्र 40 वर्ष
- ललिता देवी पत्नी संतोष निवासी परना बिहार उम्र 35 वर्ष
- सुरुचि पुत्री मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर बिहार उम्र 11 वर्ष
- कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 40 वर्ष
- विजय साह पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर बिहार उम्र 15 वर्ष
- नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली बिहार उम्र 12 वर्ष
- शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 40 वर्ष
- पूजा कुमार पुत्री राज कुमार मांझी निवासी नवादा बिहार उम्र 8 वर्ष
- संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक निवासी भिवाणी हरियाणा उम्र 34 वर्ष
- पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव उम्र 34 वर्ष
- ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 40 वर्ष
- रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर दिल्ली उम्र 7 वर्ष
- बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन दिल्ली उम्र 24 वर्ष
- मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई दिल्ली उम्र 47 वर्ष
पीएम मोदी ने जताया दु:ख
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।”
योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन (एनडीएलएस) पर मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में लोगों की मौत अत्यंत दुखद और हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं भगवान श्री राम से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्माओं को मोक्ष प्रदान करें, शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें।”