script‘कहीं साजिश या फर्जी खबर तो नहीं, रेल मंत्रालय कर रहा जांच’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा | Union Minister Sukant Majumdar made a big claim on the incident at New Delhi Railway Station | Patrika News
राष्ट्रीय

‘कहीं साजिश या फर्जी खबर तो नहीं, रेल मंत्रालय कर रहा जांच’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

new delhi stampede: केंद्रीय मंत्री ने कहा रेल मंत्रालय इस घटना की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई साजिश या फर्जी खबर फैलाई गई थी, जिसके कारण यह घटना हुई है।

भारतFeb 16, 2025 / 10:31 pm

Ashib Khan

new delhi stampede

new delhi stampede

New Delhi Stampede: दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय इस बात की जांच कर रहा है कि क्या ‘फर्जी खबर’ फैलाई गई थी, जिसके कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। केंद्रीय मंत्री ने घटना को लेकर कहा कि रेलवे इस भगदड़ के पीछे की साजिश के पहलू की भी जांच कर रहा है। 

‘यह बहुत दुखद घटना है’

केंद्रीय मंत्री ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की भगदड़ पर कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। हम और हमारी सरकार बहुत दुखी हैं। रेल मंत्रालय इस घटना की जांच कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या कोई साजिश या फर्जी खबर फैलाई गई थी, जिसके कारण यह घटना हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने पद के लिए बेहद सक्षम हैं। 

घटना की जांच के लिए पैनल किया गठित

राष्ट्रीय राजधानी के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए रेलवे ने जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की। इस समिति में यूपी के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक नरसिंह देव और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार शामिल हैं। 

जांच हुई शुरू

रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई घटना की समिति ने उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। समिति ने जांच में सहायता के लिए रेलवे स्टेशन के सभी वीडियो फुटेज सुरक्षित करने के आदेश दिया है। 
यह भी पढ़ें

Delhi Stampede: नई दिल्ली स्टेशन की घटना के बाद रेलवे ने उठाया ये कदम, मृतकों एवं घायलों के बारे में आई लेटेस्ट अपडेट

हादसे के बाद रेल मंत्रालय ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना के बाद रेल मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने घोषणा कि प्रयागराज की ओर जाने वाली सभी विशेष ट्रेनें प्लेटफॉर्म नंबर 16 से चलाई जाएंगी। वहीं प्रयागराज जाने वाले सभी यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ से आएंगे और जाएंगे। अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। ये कर्मी यात्रियों को उनकी ट्रेन के प्रस्थान के लिए निर्धारित प्लेटफॉर्म की ओर मार्गदर्शन करके उनकी सहायता कर रहे हैं।

Hindi News / National News / ‘कहीं साजिश या फर्जी खबर तो नहीं, रेल मंत्रालय कर रहा जांच’, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की घटना पर केंद्रीय मंत्री का बड़ा दावा

ट्रेंडिंग वीडियो