क्या बोले केजरीवाल
राज्यसभा में जाने के सवाल पर
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।
जीते प्रत्याशियों को दी बधाई
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में विसावदर और लुधियाना पश्चिम सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की है। मैं गोपाल इटालिया और संजीव अरोड़ा तथा वहां की जनता और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूँ। इन दोनों सीटों पर हम 2022 के चुनावों में जितने अंतर से जीते थे, आज हम उससे लगभग दोगुने अंतर से जीत हासिल की है। यह जीत AAP की नीतियों और कार्यों पर मुहर लगाती है
राज्यसभा सीट होगी खाली
दरअसल, लुधियाना उपचुनाव से पहले ही यह चर्चा जोरों पर थी कि AAP ने संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाकर केजरीवाल के लिए राज्यसभा का रास्ता तैयार किया है। संजीव अरोड़ा, जो वर्तमान में पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं, के विधानसभा जीतने के बाद उनकी राज्यसभा सीट खाली हो सकती है। ऐसी स्थिति में AAP इस सीट पर केजरीवाल को राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि अब केजरीवाल ने खुद इसका जवाब दे दिया है। केजरीवाल ने कहा कि वह राज्यसभा नहीं जाएंगे। हालांकि केजरीवाल ने प्रचार के दौरान संजीव अरोड़ा को जीतने पर पंजाब सरकार में मंत्री बनाने का वादा भी किया था, जिससे इन अटकलों को और बल मिला। जीत ने AAP को दी नई ताकत
लुधियाना की जीत ने AAP को 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए नई ताकत दी है। यह जीत दिल्ली में हाल की हार के बाद अरविंद केजरीवाल के लिए टॉनिक का काम कर रही है, जिससे पार्टी का मनोबल बढ़ा है।