scriptदिल्ली में दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर | Sultanpuri Former Congress MLA Jai Kishan passes away in Delhi | Patrika News
नई दिल्ली

दिल्ली में दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

Jai Kishan Passes Away: दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले पूर्व विधायक जयकिशन का मंगलवार को अचानक निधन हो गया। वह दिल्ली की सुल्तानपुरी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रह चुके थे।

नई दिल्लीApr 17, 2025 / 11:42 am

Vishnu Bajpai

Jai Kishan Passes Away: दिल्ली में दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

Jai Kishan Passes Away: दिल्ली में दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

Jai Kishan Passes Away: दिल्ली की राजनीतिक में कांग्रेस के लिए अहम नाम रहे पूर्व विधायक जयकिशन का मंगलवार को निधन हो गया। वे सुल्तानपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर पांच बार विधायक रह चुके थे। उनके निधन की जानकारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के ज़रिए दी। जयकिशन केवल एक जनप्रतिनिधि ही नहीं थे। बल्कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव पद पर भी कार्य कर चुके थे।

आधी रात को आया हार्ट अटैक

मंगलवार को जयकिशन के अचानक निधन से दिल्ली कांग्रेस समेत पूरे पार्टी संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर शोक संदेश लिखा। उन्होंने अपने संदेश में लिखा “सुल्तानपुरी से पांच बार के विधायक, पूर्व AICC सचिव, कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्य जयकिशन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जयकिशन का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे वाई ब्लॉक के पास स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।”
दिल्ली कांग्रेस ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर जयकिशन को श्रद्धांजलि दी। पोस्ट में लिखा गया “दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक श्री जयकिशन के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति दें।” कांग्रेस पदाधिकारियों ने जयकिशन के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि जयकिशन ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता से सीधे संवाद बनाकर रखा।
यह भी पढ़ें

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं-हमारा विजन स्पष्ट…

इसी के बलबूते पर उन्होंने दिल्ली के सुल्तानपुरी जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र से पांच बार विधायक बने। जयकिशन ने दिल्ली के सुल्तानपुरी विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए। वे अपने क्षेत्र के लिए समर्पित नेता के रूप में पहचाने जाते थे। उनकी कार्यशैली, जनता से जुड़ाव और संगठनात्मक क्षमता के कारण वे न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के भीतर बल्कि अन्य दलों में भी सम्मानित माने जाते थे। उनके निधन से दिल्ली की राजनीति को अपूरणीय क्षति हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक और क्षेत्रवासी उन्हें एक सजग, संवेदनशील और कर्मठ जनसेवक के रूप में हमेशा याद रखेंगे।

दोपहर एक बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार

पूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े 12 बजे के आसपास उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में संजय गांधी अस्पताल लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को एक बजे मंगोल पुरी के वाई ब्लॉक स्थित शवदाह गृह पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। जयकिशन दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाते थे। उनके निधन से संगठन से लेकर कांग्रेस पार्टी तक शोक की लहर दौड़ गई है।

Hindi News / New Delhi / दिल्ली में दिग्गज कांग्रेस नेता का अचानक निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

ट्रेंडिंग वीडियो