थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि एक महिला ने सेक्टर 113 जाने के लिए कैब बुक की थी। महिला के साथ उसके दो साथी अमर व आयुष भी कैब में बैठे थे। महिला ने बैठते ही सिगरेट जला ली। चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो महिला ने अभद्रता करते हुए मारपीट की। कैब चालक के सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। तीनों का मेडिकल कराकर चालान कर दिया।
सोशल मीडिया पर इस घटना का पांच मिनट का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी महिला पुलिसकर्मियों से बहस करती हुई दिखाई देती नजर आ रही है। वीडियो में थाना प्रभारी महिला को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह मान नहीं रही है। वीडियो में आस-पास से गुजर रहे दो और चार पहिया वाहन के चालक रुके हुए हैं। घटना के दौरान अल्प समय के लिए यातायात बाधित हुआ। महिला और उसके साथी जब किसी कीमत पर नहीं माने तो उन्हें थाने लाया गया और यातायात को सामान्य कराया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह घटना रविवार रात साढ़े आठ बजे की है। एक महिला ने कैब बुक की। कैब सेक्टर-113 जाने के लिए ही बुक की गई थी। बुकिंग के आधार पर कैब चालक ने महिला को कैब में बैठा लिया। उस महिला के साथ उसके दो पुरुष मित्र भी कैब में बैठ गए। उन मित्रों के नाम अमर और आयुष थे। कैब चालक का कहना है कि तीनों ने ही अधिक मात्रा में शराब पी रखी थी। कैब में बैठकर तीनों सिगरेट पीने लगे। जब कैब चालक ने सिगरेट पीने से मना किया तो तीनों ने कैब चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस घटना की जानकारी कैब चालक ने नोएडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मौके पर पुलिसकर्मियों की तरफ से महिला और उसके साथियों को काफी समझाने का प्रयास किया गया। कैब चालक की लिखित तहरीर के आधार पर थाना सेक्टर-113 नोएडा पर महिला और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। महिला समेत अमर व आयुष के खिलाफ कार्रवाई की गई। कार्रवाई तीनों का मेडिकल कराने के बाद हुई।