जिम्मेदार नहीं ले रहे सबक: शहर में चार ऐसी खतरनाक जगहें, जहां हर पल बना रहता है हादसे का खतरा
सड़क के दोनों ओर बढ़ रही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या ङ्क्षसगरौली. आबादी बढऩे के साथ ही शहर में व्यावसायिक क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्ग रिहायशी इलाके से घिर चुके हैं। सड़क के दोनों ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता जा रहा […]


सड़क के दोनों ओर बढ़ रही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या
सड़क के दोनों ओर बढ़ रही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या ङ्क्षसगरौली. आबादी बढऩे के साथ ही शहर में व्यावसायिक क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्ग रिहायशी इलाके से घिर चुके हैं। सड़क के दोनों ओर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। समय के साथ यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम आवश्यक कदम नहीं उठा रहा है। कई बार मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया है, मगर कुछ दिनों बाद हालात पहले जैसे हो जाते हैं। यही कारण है कि शहर में चार ऐसे स्थान हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। आए दिन यहां हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
हैरत की बात यह है कि अब तक इन स्थानों पर दुर्घटना की वजह से बड़ी जनहानि हो चुकी है। फिर भी नगर निगम और प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लेकिन इन प्वाइंटों को लेकर कई बार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में चर्चा भी हो चुकी है। मगर कवायद बैठक और निर्देश तक सीमित रहता है। मुख्य मार्ग पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के चलते लोग चार और दो पहिया वाहनों को सड़क पर लंबे समय तक के लिए खड़ा कर देते हैं। साथ ही ज्यादातर दुकानदाकों ने मुख्य मार्ग पर भी कब्जा कर लिया है, जिससे ये हालात निर्मित हो रहे हैं। हालांकि मुख्य मार्ग से जिले के सभी आला अधिकारी और नगर निगम के जिम्मेदार निकलते हैं। मगर उन्हें मुख्य मार्ग की दयनीय स्थिति नजर नहीं आती है।
कृषि उपज मंडी गेट के पास
यहां पर पूरे समय सड़क किनारे दो-चार पहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। कई बार चार पहिया वाहनों में टक्कर हुई है। इसके पहले एक चार पहिया वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी थी, जिससे एक युवक की मौत हो गई थी। मार्ग संकरा होने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। यहां आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नगर निगम को अतिक्रमण हटाने की जरूरत है।
ढोंटी तिराहे के पास
शहर के सभी डेंजर प्वाइंटों में यह सबसे ज्यादा खतरनाक है। यहां गत माह बाइकों में टक्कर से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्य मार्ग के साथ डिवाइडर और फिर गहिलगढ़ जाने के लिए तिराहा भी है। इससे उधर से आने वाले लोग सीधे क्रॉस करते हैं, जिससे दुर्घटना हो जाती है। वैढऩ की ओर से आने वाले दो-चार पहिया वाहनों की दिशा का सामने से आने वाले वाहन चालक को पता ही नहीं चल पाता।
मुख्य मार्ग बिलौंजी तिराहा
इस स्थान पर तिराहा होने से स्कूल के तरफ से वाहनों के आने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। कई बार बाइक और चार पहिया वाहन में टक्कर भी हुई है, जिससे लोग घायल हो गए हैं। यह मुख्य मार्ग है और बीच में डिवाइडर की वजह से वाहन चालकों में पहले निकलने की स्थिति बनती है। यही वजह है कि दुर्घटनाएं हो रही है।
मुख्य मार्ग ताली रोड
यहां मुख्य मार्ग से वाहनों का आवागमन होता है। कुछ लोग ताली मोहल्ले तरफ से आते हैं और सीधे मुख्य मार्ग में पहुंचते हैं। इस दौरान वैढऩ तरफ से वाहनों के आने पर टक्कर हो जाती है। इससे हा हो जाते हैं। ऐसे में ताली मोहल्ले तरफ से आ रहे वाहनों को काबू में करने की जरूरत होती है। मगर बाइक चालक ज्यादातर लापरवाही करते हैं। इसलिए वाहनों के आने पर भिड़ंत के हालात बनते हैं।
जल्द ही फिर से कार्रवाई की जाएगी
हाल ही में मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की योजना बनी है। पहले भी मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। एक बार फिर दुकानदारों को निर्देश दिया जाएगा कि सभी दुकानों के संचालक वाहनों की पार्किंग के लिए स्थान रखें, जिससे सड़क पर वाहनों को खड़ा न किया जाए। ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। -प्रवीण गोस्वामी, अतिक्रमण प्रभारी ननि
Hindi News / जिम्मेदार नहीं ले रहे सबक: शहर में चार ऐसी खतरनाक जगहें, जहां हर पल बना रहता है हादसे का खतरा